28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

पीएम मोदी ने जो बाइडन और बोरिस जॉनसन को छोड़ा पीछे, अप्रूवल रेटिंग में टॉप पर पहुंचे

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया है। दुनिया में पीएम मोदी का मीटर सबसे ऊपर जा चुका है। पीएम मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ दिया है।

ग्लोबल एजेंस द मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में पीए मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत आई है, जोकि 13 वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक है। दो सितंबर को अपडेट किए गए सर्वे में पीएम मोदी मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से आगे हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन, कनाडा के पीएम ट्रूडो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो आदि भी शामिल हैं।

जून के मुकाबले बेहतर हुई रेटिंग 

इसी साल जून में जारी अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग ज्यादा बेहतर हुई है। गौरतलब है कि जून में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66 प्रतिशत थी। ऐसा नहीं है कि मोदी की अप्रूवल रेटिंग में ही इजाफा हुआ है, बल्कि उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है। करीब 25 फीसदी की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।

मॉर्निंग कंसल्ट के ग्राफ ने दिखाया कि जिस समय मई में कोरोना की लहर पीक पर थी उस समय पीएम मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग चरम पर पहुंच गई थी। अब महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच भी देश में कोविड की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। इसको देखते हुए पीएम मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग में कमी आई है। भारत में महामारी फैलने के ठीक बाद मई 2020 में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 84 फीसदी थी, जोकि सबसे ज्यादा थी।

ऐसे तय होती है अप्रूवल-डिसअप्रूवल रेटिंग

मॉर्निंग कंसल्ट अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग हर देश के बालिग लोगों से इंटरव्यू के आधार पर तय करता है। इस आंकड़े को तैयार करने के लिए मॉर्निंग कंसल्ट ने भारत में करीब 2,126  का ऑनलाइन इंटरव्यू किया था, जिसके आधार पर आंकड़े जारी किए गए।

किसको कितनी मिली अप्रूवल रेटिंग

  1. नरेंद्र मोदी (भारत): 70 फीसदी
  2. एंड्रेस ओब्राडोर (मैक्सिको): 64 फीसदी
  3. मारियो ड्रैगी (इटली): 63 फीसदी
  4. एंजेला मर्केल (जर्मनी): 52 फीसदी
  5. जो बाइडन (अमेरिका): 48 फीसदी
  6. स्कॉट मॉरिसन (ऑस्ट्रेलिया): 48 फीसदी
  7. जस्टिन ट्रूडो (कनाडा): 45 फीसदी
  8. बोरिस जॉनसन (ब्रिटेन): 41 फीसदी
  9. जेयर बोल्सोनारो (ब्राजील): 39 फीसदी
  10. मून जे-इन (साउथ कोरिया): 38 फीसदी
  11. पेड्रो सांचेज (स्पेन): 35 फीसदी
  12. इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस): 34 फीसदी
  13. योशिहिदे सुगा (जापान): 25 फीसदी

Related posts

खतरे के बीच अब 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सर्कुलर जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

बजट में सरकार का बड़ा फैसला, PSC और व्यापमं की परीक्षा में नहीं देना होगी फ़ीस

MP SIDHI NEWS TEAM

जन-आकांक्षाओं पर खरे उतरे हैं CM शिवराज -माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराने का अभियान- कोरोना की चुनौती का साहस से सामना किया

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!