29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रक्षाबंधन उत्सव : भैया, मेरे राखी के बंधन को निभाना -सांसद रीती पाठक

पार्टी कार्यालय में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सीधी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन का कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने सभी को रक्षा सूत बांध कर , माथे पर हल्दी, चंदन और कुमकुम का तिलक लगाकर, आरती की थाली सजा कर आरती उतारी और मिठाइयां खिलाकर विधिवत रक्षाबंधन उत्सव मनाई। साथ में महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहने भी रक्षा सूत्र बांधी।

सैकड़ो की तादात में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र सूत बांधने के पश्चात मुस्कुराते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना । इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजा कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद श्रीमती पाठक का अभिनंदन करते हुए उपहार दिए । राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने सभी को श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक भेेंट की। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों द्वारा रक्षाबंधन एवं 

श्रावण के मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। 3 घंटे तक चले कार्यक्रम से पार्टी कार्यालय में उत्सव सा माहौल रहा। 

अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्षों में अंजू पाठक, डा विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी,देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शुक्ला, जिला महामंत्री में विवेक कोल, डा मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जिला मंत्री में अमित प्रधान, पूजा सिंह कुसराम, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, कृष्ण लाल पयासी छोटू, रजनीश शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, किसान मोर्चा सुरेश सिंह चौहान, पूनम सोनी, मनीला सिंह, उमा तिवारी, निशा सिंह, सुमन साकेत, महिमा तिवारी, मीनाक्षी मिश्रा, अन्नू पांडे, किरण सिंह, जनसंपर्क अधिकारी अनुराग द्विवेदी, पुष्पराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, शुभम जायसवाल, निशांत मिश्रा, अमित सोनी, विक्रमादित्य तिवारी, महेंद्र यादव, अक्षय तिवारी, हरिकेश साकेत, रमेश सिंह, नीरज द्विवेदी, आशीष चौबे, राम राज गुप्ता सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ गोविन्द सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 21 मई को

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

MP SIDHI NEWS TEAM

31 मार्च या उसके बाद शासन तथा उसके अधीनस्थ उपक्रमों के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के विरुद्ध चल रहे अभियान में तैनाती के दृष्टिगत संविदा नियुक्ति के आदेश जारी..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!