27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
ज्योतिषधर्म

मंगल, शुक्र के राशि परिवर्तन से पहले इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, जानें रविवार के दिन कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

सितंबर का महीना ज्योतिष गणनाओं के नजरिए से बेहद खास है। इस माह में पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 6 सितंबर को दो ग्रह एक ही दिन राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 6 सितंबर को मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन से पहले कुछ राशियों का जीवन खुशियों से भर जाएगा तो कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 5 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

  • आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। तनाव से बचें।

वृष राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से सहभाव रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने के प्रयास करें। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि

  • वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक चिन्ता बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकि‍न अत‍ि उत्‍साही ना बने।

कर्क राशि

  • मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

सिंह राशि

  • आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेक‍िन आत्मसंयत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता हो सकती है। आय के स्रोत व‍िकस‍ित  होंगे।

तुला राशि

  • आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार की स्थिति पर ध्यान दें। परिवार का साथ मिलेगा। न‍िजी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा के योग हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

वृश्चिक राशि

  • घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। म‍ित्रों के सहयेाग से आय के स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।

धनु राशि

  • लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र को सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

मकर राशि

  • मानसिक शान्ति‍ रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। म‍ित्रों के सहयेाग से तरक्‍की का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

कुंभ राशि

  • संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। तरक्‍की के योग हैं।

मीन राशि

  • व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

Related posts

राशिफल 1 मई :बुध का राशि परिवर्तन, देखें मई का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा?

MP SIDHI NEWS TEAM

भाद्रपद माह इन राशियों के लिए फलदायी, देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

MP SIDHI NEWS TEAM

परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं ये राशि वाले, साबित होते हैं सबसे अच्छे भाई/बहन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!