24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

इसाई युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की, अब धर्म परिवर्तन के लिए डाल रहा दबाव

भोपाल।एक ईसाई युवक ने अपना धर्म छिपाते हुए हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती के गर्भवती होने पर युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने बताया कि वह ईसाई है। बवाल होने के डर से पहले तो युवक ने आर्य समाज मंदिर में युवती से शादी कर ली, लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह और उसकी बहन युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगे। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत कोहेफिजा थाने में कर दी।

पुलिस ने मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय महिला वर्तमान में कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के पीछे बस्ती में रहती है। लगभग एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसका परिचय संजय नाम के युवक से हुआ था। संजय ने अपना पूरा नाम संजय सिंह बताया था। पहचान बढ़ने पर उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। शादी करने का झांसा देते हुए उसने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। इस पर युवती ने जब उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तब उसने बताया कि वह ईसाई है। उसका नाम संजय सिंह नहीं, वह संजय मसीह है। मामला थाने न पहुंच जाए, इस वजह से संजय ने आर्य समाज मंदिर में युवती के साथ शादी कर ली।

बहन ने भी युवक का साथ दिया

युवती ने शिकायत में बताया कि विवाह के दौरान संजय की तरफ से शामिल हुए सभी लोग ईसाई समाज के थे। शादी के बाद युवती ने एक बच्चे को भी जन्म दे दिया। इसके बाद संजय ने पत्नी पर ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान उधर संजय की बहन सोनल ने भी युवती से कहा कि यदि सही ढंग से गृहस्थी चलाना है, तो वह धर्म परिवर्तन कर ले। उधर मनमर्जी से शादी करने के कारण युवती से उसके स्वजनों ने भी रिश्ता समाप्त कर लिया था। पति और ननद द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दिए जा रहे दबाव से परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Related posts

सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी-संजय सिंह हत्याकाण्ड के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, मामले की जांच अभी भी जारी…

MP SIDHI NEWS TEAM

कटनी में युवक-युवती के शव मिले, जहर की खाली डिब्बी मिलने से पुलिस को प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

MP SIDHI NEWS TEAM

होली पर आदिवासियों के बीच होंगे सीएम शिवराज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!