28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज ने सुबह 6:30 बजे बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह 6:30 बजे अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महत्वपूर्ण बैठक की, जहां उन्होंने सिवनी और नीमच के कलेक्टर और एसपी से चर्चा की और साथ ही पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित जनकल्याण की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ला एंड आर्डर पर भी दोनों जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के अधिकारियों से परियोजनाओं एवं जनकल्याण से सम्बंधित सवाल किए और साथ ही कुछ निर्देश भी दिए। सिवनी जिले के अधिकारियों से सीएम पूछा कि जिले में पेयजल की व्यवस्था कैसी है? कहीं ठेकेदार गड़बड़ी तो नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति है? उन्होंने जनता को ध्यान में रखकर जोर देकर कहा कि ध्यान रखें कोई हितग्राही छूटे नहीं।

उन्होंने सीइओ जिला पंचायत से पूछा कि आप फील्ड में जाते हैं, आपने मकान देखें कैसे बन रहे हैं? आपके यहां कोई रिश्वत तो नहीं ले रहा?

मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिलाधिकारी भी ध्यान रखें कि आवास प्लस की चिट्ठी एक-एक व्यक्ति के घर जानी है। उन्होंने कहा,”मुझे नाम जुड़वाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत मिली है, यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करो। आवास प्लस के नाम पर पैसे लेने की कोशिश की खबरें हैं, इसे सख्ती से रोकने का प्रयास करें। यदि यह शिकायत आई तो इसे मैं गंभीरता से लूंगा।”

अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आपके यहां जो अमृत सरोवर आइडियल बनें, वह इतना सुंदर हो कि वहां ध्वज आरोहण भी हो सके।

सीएम ने प्रमुख अधिकारियों की रिपोर्ट भी मांगी है और साथ ही अच्छा काम करने वालों की सूची भी भेजने को कहा है जिससे कि अच्छे अधिकारियों को पुरस्कृत किया जा सके।

Related posts

इंदौर में गुजरात से आई नकली रेमडेसिविर की हो रही कालाबाजारी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर को

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!