25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रीवा में चोरी के आरोप में युवक की लात-घूसे और बेल्ट से बेदम पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की है। युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है, लेकिन लोग तमाशबीन बने हुए हैं। कोई आगे बढ़ कर युवक को बचाने की कोशिश तक नहीं कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। 

मध्यप्रदेश में मानवता को शर्मसार करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों से इंसानी क्रूरता की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इंदौर, उज्जैन, देवास और नीमच में धर्म के नाम पर अधर्म करने वालों की क्रूरता हाल ही में हम सबने देखा ही है। अब रीवा में चोरी के आरोप में एक युवक की बेदम पिटाई की गई है। पीड़ित युवक को एक साथ कई लोग लात घूसे और बेल्ट से पीट रहे हैं और युवक जमीन पर लेटकर नहीं मारने की गुहार लगा रहा है, फिर लोग उसे पीटे जा रहे हैं और लोग मजमा लगाकर उसका वीडियो बना रहे हैं।  कोई आगे बढ़ कर युवक को बचाने की कोशिश तक नहीं कर रहा है। 

घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की है। युवक के पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 

Related posts

पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सरकार गरीबों, दलितों, शोषितो, वंचितों के कल्याण के लिए सतत समर्पित – सासंद रीती

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर : नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा को मिली 20 साल की सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

MP पंचायत चुनाव पर आए बड़ी अपडेट, 25 अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया, CM को सौंपा जाएगा प्रतिवेदन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!