27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

अब रीवा में बर्बरता का वीडियो सामने आया, बैटरी चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा

रीवा। नीमच में क्रूरता और बर्बरता के इंतेहां के बाद रीवा में एक और वीडियो सामने आया है इसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। इन दोनों वीडियो से पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। कानून के रखवाले तब जागते हैं जब कानून तोड़नेवाले अपना आतंक फैला जाते हैं। इंदौर, नीमच के अलावा ऐसा ही कुछ मामला रीवा और उज्जैन में भी देखने को मिला है। रीवा में भीड़ ने एक शख्स को चोरी के शक में जानवरों की तरह पीट दिया। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद रीवा पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वायरल वीडियो रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का बताया जा रहा है। जहां अरशद नाम के एक व्यक्ति को चोरी के शक में लोगों का एक समूह बेरहमी से पीटता रहा। पीड़ित व्यक्ति को सड़क पर गिराकर बेरहमी से बेल्ट और लातों से पीटा जा रहा है। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को दर्द से बिलखते देखा जा सकता है, मगर वहां मौजूद लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं।

पुलिस ने की कार्यवाही

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। रीवा पुलिस ने ट्वीट करते हुे लिखा है कि उसने स्वत: संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

सितंबर के पहले सप्ताह में सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, नौकरी और व्यापार के लिए समय रहेगा शुभ

MP SIDHI NEWS TEAM

बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस को दुकानदारों ने पीट दिया, भारी बवाल का वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!