29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पति ने सुई-धागे से सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट, अवैध संबंध का था शक

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक पति की हैवान करने वाली करतूत सामने आई है। पुलिस के मुताबिक 57 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया। पति पेशे से नीम-हकीम है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी के साथ बहस होती थी क्योंकि उसे शक था कि उसके उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। हाल ही में इसी मुद्दे पर उसका अपनी पत्नी के साथ फिर से विवाद हुआ था। उसने पहले उसके साथ मारपीट की, बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया।

इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल सोनकर ने कहा कि महिला की उम्र 45 साल है, उन्होंने हिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। चिकित्सीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनके टांकों को काटा गया। । महिला के जख्म भी हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 

पुलिस ने बताया कि महिला किसी तरह घर से भागने में सफल रही और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है।  

Related posts

कोल माइंस का इंस्पेक्टर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:जबलपुर सीबीआई टीम की सिंगरौली में रेड, घर की भी सर्चिंग

MP SIDHI NEWS TEAM

उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल आदि पद केवल मध्यप्रदेश के बेरोजगारों से भरे जाएँ-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, किसानों के लिए यह बड़ी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!