29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेशमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार किये वितरित,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए,जिले की दो पंचायतों को मिला पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 प्रदान करने और स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-संपत्ति कार्डों के वितरण के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास से वर्चुअली सम्मिलित हुए। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 के अंतर्गत पुरस्कार प्राप्त पंचायतों के बैंक खातों में पुरस्कार की राशि अनुदान सहायता के रूप में सिंगल क्लिक से हस्तांतरित की। कार्यक्रम में 224 पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, 30 ग्राम पंचायतों को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, 29 ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, 30 ग्राम पंचायतों को बच्चों के अनुकूल ग्राम पंचायत पुरस्कार और 12 राज्यों को ई-पंचायत पुरस्कार प्रदान किये गये। देश में स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन की शुरूआत करते हुए 5 हजार से अधिक गाँवों के चार लाख से अधिक संपत्ति मालिकों को उनके ई-संपत्ति कार्ड सिंग्ल क्लिक से जारी किये।

प्रदेश के 1399 ग्रामों के भू-खण्ड धारकों को अधिकार अभिलेख जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर प्रदेश के 1399 ग्रामों के भू-खण्ड धारकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इलेक्ट्रानिक रूप से अधिकार अभिलेख जारी करने के लिए आभार माना। स्वामित्व योजना के अंतर्गत भारत सरकार की सर्वेक्षण इकाई सर्वे ऑफ इंडिया की सहायता से ग्रामों में बसाहट क्षेत्र पर ड्रोन से नक्शों का निर्माण तथा इस आधार पर डोर-टू-डोर सर्वे के आधार पर अधिकार अभिलेखों का निर्माण किया जा रहा है। अधिकार अभिलेख से प्रत्येक संपत्तिधारक को संपत्ति का प्रमाण-पत्र और भू-स्वामित्व प्राप्त होगा। इससे मकान पर बैंक से कर्ज लेना सरल होगा। इस अभियान से सार्वजनिक उपयोग की संपत्ति जैसे रास्ते, विद्यालय, खेल मैदान, पंचायत भूमि, निस्तार भूमि का संरक्षण होगा और उनकी सीमाएँ निश्चित होंगी।

प्रदेश की पंचायतों को मिले पुरस्कार

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत प्रदेश में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार श्रेणी में जिला पंचायत बैतूल, जनपद पंचायत जावरा तथा सीहोर , ग्राम पंचायत पनवार चौहान (सीधी), जेतापुर कला व सौनगाँव खुर्द (खण्डवा), डोडाका (उमरिया), भैसोदा (भोपाल), मेहतवाड़ (सीहोर), सावन (नीमच), सीहोदा व बिलखारवा (जबलपुर), बघवारी (सीधी) और कुंडा (धार) को पुरस्कार राशि जारी की गई। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम पंचायत निपानियासूखा (भोपाल) को ग्राम पंचायत विकास पुरस्कार शिवपुर (होशंगाबाद) को तथा बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार पनवार चौहान (सीधी) को मिला। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार राशि सिंगल क्लिक से जारी की गई।

सीधी जिले की दो पंचायतों को मिला पुरस्कार

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत सीधी जिले की दो पंचायतों ग्राम पंचायत पनवार चौहान व ग्राम पंचायत बघवारी (सीधी) पुरस्कृत किया गया । ग्राम पंचायत पनवार चौहान को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार राशि सिंगल क्लिक से जारी की गई।

Related posts

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक जिले को एक-एक करोड़ की सहायता राशि जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह का केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह-सीनियर सिटीजन को रेल किराए में छूट तत्काल शुरू की जाए,देश के खिलाड़ियों, युवाओं, पत्रकारों,किसानों और शहीदों की विधवाओं की भी छूट बहाल करें

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!