28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
धर्ममध्यप्रदेश

महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में हुआ बदलाव

प्रीबुकिंग और वीआईपी को भी अब हरसिद्धि मंदिर के पास शेर चौराहे से मिलेगा प्रवेश

उज्जैन। महाकालेश्ववर मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में आंशिक फेरबदल किए गए हैं। मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि वर्तमान में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालु चारधाम मंदिर से लाइन में लग रहे थे। नई व्यवस्था के तहत प्री बुकिंग वाले श्रद्धालुओं और शीघ्र दर्शन से जाने वाले दर्शनार्थियों को भी हरसिद्धि मंदिर के सामने शेर चौराहे से लाइन में लगना होगा। दोनों दर्शनार्थियों को उसी स्थान पर अलग-अलग लाइन से प्रवेश मिलेगा।

दर्शनार्थी दर्शन हेतु हरिफाटक की चौथी भुजा से चारधाम पार्किंग तक आएंगे। शेर चौराहे से (हरसिद्धि) लाइन में लगकर श्री महाकालेश्वर अतिथि निवास के पीछे से होते हुए शंख द्वार से फेसिलिटी सेन्टर में प्रवेश कर भगवान के दर्शन करेंगे व निर्गम रूद्र सागर की ओर चार धाम से ही रहेगा। महाकाल घाटी और बेगमबाग मार्ग पर दर्शनार्थियों का आवागमन निषेध रहेगा। यदि दर्शनार्थी त्रुटिवश महाकाल घाटी या चौबीस खम्बा मार्ग से महाकाल मंदिर के सामने आ जाते हैं तो उन्हें बड़ा गणेश मंदिर मार्ग से आगे निकाल कर हरसिद्धि शेर चौराहे से बेरिकेट में प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार पुजारी, पुरोहित, पत्रकार, ड्यूटीरत कर्मचारी, अधिकारियों की प्रवेश व्यवस्था गेट नं. 04 से रहेगी।

दर्शन के समय में बदलाव नहीं

दर्शन का समय प्रात: 05 से रात्रि 09 बजे तक रहेगा। श्री महाकालेश्वर भगवान के सामान्य दर्शन प्री बुकिंग के माध्यम से ही होंगे। सभी श्रद्धालु प्री बुकिंग कराकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट या 48 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लाकर निर्धारित दर्शन स्लॉट में ही दर्शन हेतु आ सकेंगे। भस्म आरती के पश्चात सामान्य दर्शनार्थियों के लिए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु प्रवेश सुबह 5 से रात 9 बजे तक प्री बुकिंग के माध्यम से होंगे। इस दौरान वीआईपी 250 रुपए टिकिट वाले काउन्टर चालू रहेंगे।

Related posts

युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर देखा, गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी काटा

MP SIDHI NEWS TEAM

पैसा वापसी के लिए भटक रहे SAHARA पीड़ितों ने सिंधिया से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, BJP सांसद की संस्था ने की शिकायत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!