32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

करण मोरवाल ने अगर 2 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी, सरेंडर करे करण-गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

करण मोरवाल पर इनाम बढ़कर 25 हजार हुआ I

उज्जैन। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इंदौर पुलिस करण पर इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था और केस दर्ज कराया था। करण दुष्कर्म के मामले में छह महीने से फरार है।बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बेटा 2 दिन में अगर सरेंडर नहीं हुआ तो ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो प्रदेश के लिए नजीर बन जाएगी। प्रदेश के गृह मंत्री ने इनाम की राशि भी 15000 से बढ़ाकर 25000 करने के निर्देश आई जी को दिए हैं।

पिछले दिनों करण मोरवाल के छोटे भाई शिवम मोरवाल को इंदौर पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी।इंदौर पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया है। करण की तलाश इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस के साथ ही बड़नगर पुलिस कर रही है। उसकी तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है, इसके बावजूद उसका पता नहीं चल सका है। अब इंदौर क्षेत्र के आइजी हरिनारायणा चारी मिश्र ने उस पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। पहले उस पर पांच हजार रुपये का इनाम था, जिसके बाद उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया था। अब इनामी राशि और भी बढ़ाते हुए 25 हजार रुपये कर दिया गया है।

इनाम की राशि बढ़ाई

इंदौर की एक युवती की रिपोर्ट पर इंदौर की महिला थाना पुलिस ने करण मोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है करण मोरवाल की गिरफ्तारी पर पहले 5000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे बढ़ाकर 15000 कर दिया गया था। वहीं इसके साथ ही इंदौर की महिला थाना पुलिस ने बड़नगर पहुंचकर जगह जगह करण मोरवाल को गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 15000 का इनाम देने के पोस्टर जगह-जगह चस्पा किए हैं। इधर आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आईजी को निर्देश दिया है कि करण मोरवाल की गिरफ्तारी पर जो 15000 का इनाम घोषित किया गया है, उसे बढ़ाकर 25000 कर दिया जाए।

गृहमंत्री ने दी चेतावनी

पुलिस टीम करण मोरवाल की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है इधर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल से चेतावनी भरा अनुरोध किया है कि वह अपने पुत्र को 2 दिन में थाने में पेश करें अन्यथा ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो कि प्रदेश भर में नजीर बन जाएगी गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला और युवतियों पर इस प्रकार की वारदातें सहन नहीं की जाएगी आपने कांग्रेसी विधायक से कहा है कि वह 2 दिन के भीतर अपने पुत्र कर्ण मोरवाल को इंदौर के महिला थाने में पेश करें।

घटना पर एक नजर

इंदौर महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर कांग्रेस कार्यालय में कामकाज संभालने वाली 23 वर्षीय महिला ने 2 अप्रैल 2021 को रेप की FIR कराई थी। उसका आरोप है कि 14 फरवरी 2021 को करण उसे एक होटल में ले गया था। वहां उसने उसके ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया। इसके बाद वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह नशा उतरने पर उसे अपने साथ हुई ज्यादती का पता चला। विरोध करने पर करण ने उससे शादी का वादा किया, इसके बाद वह कई बार शादी का वादा कर रिलेशन बनाता रहा।

बताया जाता है कि पीड़िता पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आई थी। दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातें होने लगीं। पीड़िता के अनुसार, करण कई बार उससे मिलने इंदौर भी आया। इस दौरान इंदौर बाइपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इसी मामले को लेकर विधायक मुरली मोरवाल का पुत्र करण कई दिनों से फरार है हाल ही में पुलिस ने बड़नगर में करण की तलाश करते हुए पोस्टर भी चस्पा किए थे।

Related posts

शिक्षक और कर्मचारियों का स्कूल आना अनिवार्य. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में तबादलों का दौर जारी,परिवहन विभाग में थोकबंद तबादले

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज ने पकड़ी जनता की नब्ज, अधिकारियों को पहले धमकी फिर बेहतरीन पोस्टिंग- अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!