28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
ज्योतिषधर्म

मंगलवार को भूल से भी न करें ये काम, वरना हनुमान जी हो सकते हैं क्रोधित

भक्तों का संकट दूर करने की वजह से इन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान भगवान राम के अनन्य भक्त हैं। मंगलवार को हनुमान पूजा से व्यक्ति को आने वाले संकट और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हिदू धर्म में जब भी भक्ति की बात होती है तो भगवान हनुमान की याद सबसे पहले जाती है। सप्ताह के सातों दिन किसी न किसा देवी-देवता की पूजा होती है। इसी तरह मंगलावार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित  है। इस दिन पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा होती है। भक्तों का संकट दूर करने की वजह से इन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान भगवान राम के अनन्य भक्त हैं। मंगलवार को हनुमान पूजा से व्यक्ति को आने वाले संकट और समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसीलिए आदमी कई सारे उपाय करता है। आइये जानते हैं कि मंगलवार को वो कौन से कार्य है, जिन्हें नहीं करना चाहिए।

हवन न करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार के दिन हवन करना अशुभ माना गया है। इसलिए इस दिन घर में हवन नहीं करना चाहिए और न ही हवन का समान खरीदना चाहिए।

बाल और नाखून न काटें

पुराणों के अनुसार मंगलवार के दिन बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए। इस दिन नाखून काटने से हनुमान जी नाराज हो जाते हैं।

लोहे का सामान न खरीदें

मंगलवार के दिन घर में लोहे का सामान नहीं लाना चाहिए जैसे चाकू, कैंची और गाड़ी आदि ऐसे चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। 

काले कपड़े न पहनें

मंगलवार के दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। हनुमान जी को लाल रंग पसंद है। इसीलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनना चाहिए।

श्रृंगार का सामान न खरीदें

मंगलवार के दिन श्रृंगार का समान नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे वैवाहिक जीवन पर संकट आ सकता है। 

Related posts

शनि ग्रह का राशि परिवर्तन; इन राशि के जातकों को मिलेगी शनि की साढ़े साती व ढैय्या से मुक्ति

MP SIDHI NEWS TEAM

भारत की वो रन मशीन जिसका करियर सचिन-गांगुली-द्रविड़-लक्ष्मण खा गए, पहले मैच में कमाल करके भी बेकार हो गया

inishantthakur@gmail.com

महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में हुआ बदलाव

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!