32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

देश में अचानक कोरोना के मामलों ने तेजी पकड़ी, दिल्‍ली में कोरोना के 1,313, महाराष्‍ट्र में 5,368 केस, ओमीक्रोन से देश में पहली मौत

देश में कोरोना से हालात दोबारा बेकाबू होते दिख रहे हैं। कई राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते मामलों से टेंशन बढ़ गई है। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से देश में पहली मौत भी दर्ज की गई है। जिस रफ्तार से केस बढ़ने शुरू हुए हैं, वह तीसरी लहर की आहट दे रहा है। इसके बारे में पहले ही एक्‍सपर्ट्स भविष्‍यवाणी कर चुके हैं।

राजधानी में गुरुवार को कोविड-19 के 1,313 नए मामले आए। ये 26 मई के बाद से सबसे ज्‍यादा मामले हैं। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 1.73 फीसदी हो गया। वहीं, महाराष्‍ट्र में कोरोना के 5,368 नए केस दर्ज किए गए। बुधवार को यह आंकड़ा 1468 था। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 22 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। ऐक्टिव केस 18217 पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा महाराष्‍ट्र के ही पिंपरी चिंचवाड़ में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से देश में पहली मौत दर्ज की गई है। खबरों के मुताबिक, यह मरीज 52 साल का था। हार्ट अटैक से इस शख्‍स की जान गई। यह हार्ट अटैक कोविड-19 की जटिलताओं के कारण आया।

वहीं, पश्चिम बंगाल की बात करें तो राज्‍य में कोविड-19 के 2,128 नए मामले आए हैं। 24 घंटे में इन्‍फेक्‍शन के मामले दोगुने हुए हैं। संक्रमण दर 5.47 फीसदी पहुंच गई है।

उधर, केरल में गुरुवार को कोविड-19 के 2,423 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,32,672 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 164 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 47,441 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

केरल के स्वास्थ्य विभाग मुताबिक, राज्य में कोरोना से मौत के नए मामलों में 149 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिन्हें किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 15 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 455 नए मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 416 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नए मामले दर्ज किए गए।

Related posts

आजम खान की हालत नाजुक: सपा सांसद को मेदांता के ICU में शिफ्ट किया गया; डॉक्टर्स बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा

MP SIDHI NEWS TEAM

वीर सावरकर ने किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है-कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : हाई कोर्ट में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी बहस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!