28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सब इंस्पेक्टर

भोपाल।लोकायुक्त पुलिस ने मिसरोद थाने के सब-इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत को 8 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे दबोचा है। सब-इंस्पेक्टर ने थाने से जमानत देने के लिए एक युवक से 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि रेतघाट तलैया निवासी मसूद अली ने 23 अगस्त को लोकायुक्त को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि 9 अगस्त को उनके भतीजे का आशिमा माल होशंगाबाद रोड पर कुछ लड़कों से विवाद हो गया था। जिसकी रिपोर्ट मिसरोद थाने में दर्ज हुई थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने काउंटर केस किया था।

इस मामले में सब-इंस्पेक्टर राजपूत मसूद के भतीजे की गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर उससे बात की। राजपूत ने कहा कि 10 हजार रुपए देने होंगे तभी जमानत मिलेगी। मसूद की सूचना को तस्दीक करने के बाद सच पाई गई। मंगलवार सुबह मसूद ने राजपूत को वीआईपी रोड गौहर महल के पास रिश्वत देने के लिए बुलाया। जैसे ही मसूद ने रिश्वत की रकम राजपूत को दी उसी समय मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने राजपूत को पकड़ लिया। एसपी मनु व्यास ने बताया कि राजपूत के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अस्पताल ले जाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, 1 अप्रैल से होंगे प्रभावी……

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने; करोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान फोड़ा महिला का सिर,मासूम को जानवरों की तरह पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!