25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर मंत्रियों को कार्य सौंपे

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से सरकार की चिंता बढ़ी है, मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 82 हजार के पार हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वर्चुअल हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर मंत्रियों को कार्य सौंपे है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक के सभी को फ्री में वैक्सीन लगाने का भी ऐलान किया है।

किस मंत्री को क्या काम सौंपा
1.गोपाल भार्गव- प्रदेश में कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की कार्रवाई को समय सीमा में पूर्ण कराने
का कार्य देखेंगे ।
2.तुलसीराम सिलावट- इंदौर (Indore) में राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में बन रहे 2000 बिस्तर के अस्पताल का
प्रभावी संचालन और इसी प्रकार के अन्य कोविड-केयर सेंटर का निर्माण देखेंगे।
3. विजय शाह- प्रदेश में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट ब्रोशर का वितरण, दिन में दो बार कॉल
चिकित्सा सलाह को सुनिश्चित करेंगे। 4.इस कार्य मे स्वास्थ्य विभाग की टीम और नगरीय प्रशासन की टीम भी रहेगी, इसका समन्वय प्रभु राम चौधरी जी, भूपेंद्र सिंह जी और ओपीएस भदौरिया जी के साथ रहेगा।
5. बृजेंद्र प्रताप सिंह- प्रदेश में कोविड केयर सेंटर्स में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट ब्रॉशर का वितरण, चिकित्सा सलाह
योग प्राणायाम भोजन आदि की सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे ।
6. डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया- प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय, गांव
में होम आइसोलेशन और कोविड-19 सेंटर में मरीजों को मेडिकल किट , ब्रॉशर का वितरण देखेंगे, इस कार्य में मंत्री रामखेलावन पटेल का सहयोग रहेगा।
7. विश्वास सारंग- भोपाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कोविड केयर सेंटर का निर्माण और भोपाल के अस्पतालों में
बिस्तर बढ़वाने का कार्य देखेंगे।
8.सुश्री उषा ठाकुर- जन अभियान परिषद के सहयोग से मैं कोरोना वालंटियर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन और
वॉलिंटियर का कोरोना कार्यों में प्रभावी उपयोग।
9.अरविंद भदौरिया- प्रदेश में राज्य के बाहर से Oxygen की निर्बाध आपूर्ति के विषय में संबंध में समन्वय।
10. राम किशोर कांवरे- राज्य के एक करोड़ परिवारों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के निशुल्क वितरण की
व्यवस्था और योग से निरोग अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन देखेंगे।
11. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव-उद्योगों से ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में समन्वय देखेंगे

Related posts

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा की कॉपियां जिले में ही जांची जाएंगी -माध्यमिक शिक्षा मंडल

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका : 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन, ऐसे करें आवेदन

MP SIDHI NEWS TEAM

क्या कमलनाथ होंगे कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष ? कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!