25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
खेल जगतमध्यप्रदेश

इंदौर: नेशनल शूटर नमन पालीवाल की सड़क हादसे में मौत, महिला खिलाड़ी भी घायल

मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल आज सड़क हादसे के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल है।

इंदौर के राष्ट्रीय शूटर नमन पालीवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ एक महिला खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि धार के पास उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाडर से टकराकर पलट गई । 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नमन पालीवाल और एक महिला खिलाड़ी जयपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान धार के पास फोरलेन पर गाड़ी बेकाबू  होकर टकरा गई और करीब 5 से 6 मीटर जाकर पलटी खा गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला खिलाड़ी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफेर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। धार में हुए सड़क हादसे में राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में घायल एक और खिलाड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

Related posts

रीवा में नदी के किनारे मिली किसान की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

966 पदों पर निकली बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश उपचुनाव; BJP ने बनाए चुनाव प्रभारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!