24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

देशद्रोह के 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

उज्जैन। मोहर्रम की रात उज्जैन में देशद्रोही नारेबाजी करने वालों की धरपकड़ जारी है।पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर देशद्रोह की धारा 124 ए व बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ यह पता लगा रही है कि यह नारेबाजी पूर्वनियोजित थी या एकाएक हुई। इसके लिए आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाले जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के किसी प्रतिबंधित संगठन से संबंध तो नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में आईजी योगेश देशमुख से चर्चा की है। गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में से अधिकांश जांसापुरा इलाके के रहने वाले हैं। यह मुस्लिम बहुल इलाका है।

यह है पूरा मामला

गुरुवार देर रात 11 बजे करीब शहर के थाना जीवजीगंज क्षेत्र के गीता कॉलोनी की यह पूरी घटना है जहां मोहर्रम के मौके पर बाबा साहब के दर्शन हेतु समाज के लोग एकत्रित हुए थे, और उसी बीच कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए, जिन्होंने देश विरोधी नारे बाजी कर दी और माहौल खराब करने की कोशिश की जिसका सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का वीडियो भी वायरल हुआ तो विरोध होने लगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। आम जन की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र को छावनी में ताब्दिल कर मोर्चा सम्भाला, जिसके बाद शुरुआत में ही वीडियो फुटेज व अन्य डिटेल के आधार पर 16 के विरुद्ध केस दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जगह-जगह हो रहे विरोध

देशविरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने शनिवार को नारेबाजी की और पुतला दहन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शन किया। दबंग हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेशपुरी महाराज के नेतृत्व में टावर चौक पर शनिवार को पाकिस्तान का पुतला फूंका। दोनों संगठनों ने देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, घटना के विरोध में संतों ने भी मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा सेवा आश्रम जूना अखाड़ा के महंत किशन गिरी महाराज ने कहा सभी आरोिपयों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान प्रेमियों को वहीं भेजने का इंतजाम सरकार को करना चािहए। महंत ने कहा कि संतों की ओर से उज्जैन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से देश द्रोहियों का केस नहीं लड़ने के लिए पत्र लिखा है।

देशद्रोही दिखे तो उन्हें मारो

देश विरोधी नारेबाजी से राजनीति गरमा गई है। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह दुर्गादास राठौड़ छत्री पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उन्होंने कहा यदि पुलिस और प्रशासन ने दस दिनों के भीतर इनके मकान नहीं तोड़े तो करणी सेना के सैनिक खुद मकान तोड़ देंगे। कार्यकर्ताओं को उकसाया और कहा जहां भी देशद्रोही दिखे उन्हें मारने में कतई देर ना करें। चाहें तो उनका सर कलम करके ले आओ।

Related posts

छतरपुर के महाराजा कालेज को ख़त्म करने की साजिश, सौ साल पुरानी धरोहर को सहेजने के बजाय मिटा रही है शिवराज सरकार, कालेज का विश्वविद्यालय में संविलियन का कोई औचित्य नहीं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे

MP SIDHI NEWS TEAM

12 घंटे में चोरी का खुलासा: रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, 4 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!