29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पानी में पुल से बही कार, ड्राइवर की जान बची

गुना। आज दोपहर 12:00 बजे के दरमियान नदी पर बने पुल पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। तेज रफ्तार पानी में पुल पार करने की जुगत लगा रहा ड्राइवर उस दौरान पुल पर फंस गया, जब कार बहने लगी। मौके को देखते हुए कार ड्राइवर कार से उतरकर किनारे की ओर दौड़ा। जिससे ड्राइवर की जान बच गई, किंतु कार नदी में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार को नदी से निकाला जा रहा है।

जिले के रुठियाई कस्बे में एक कार तेज बहाव में बह गई। ड्राइवर पुल से कार को दूसरी तरफ ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कार बीच में ही फंस गई। ड्राइवर कार को बीच में ही छोड़कर किनारे आ गया। कार नदी में बह गई। गोपीसगर डैम के गेट खुलने के कारण चौपेट नदी में पानी आ गया, इस कारण पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

यह है पूरा घटनाक्रम

शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास की यह घटना है। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद गोपीकृष्ण सागर डैम के गेट खोले गए हैं। इससे चौपेट नदी में काफी पानी आ गया है। रुठियाई को विजयपुर से जोड़ने वाली सड़क पर बने पुल के ऊपर से तेज रफ्तार से पानी बहने लगा। एक एक्सेंट कार ड्राइवर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहा था। वह अकेला ही कार में था। इसी दौरान कार तेज बहाव में पुल के बीच मे ही फंस गई। ड्राइवर घबराकर कार को बीच में ही छोड़कर खुद निकलकर दूसरी तरफ आ गया।

थोड़ी ही देर में कार पानी मे बहकर पुल के नीचे गिर गयी। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी। कुछ लोगों ने पहले रस्सी से कार को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं निकल पाई। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। ट्रैक्टर से कार को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। धरनावदा थाना प्रभारी गजेंद्र बुंदेला ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। कार को निकाला जा रहा है। 59

Related posts

इंसानियत फिर एक बार हुई शर्मसार : मां की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेबस बेटे को बाइक से चार किलोमीटर ले जाना पड़ा शव

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिर दिया विवादास्पद बयान कहा- ‘भारत महान नहीं, बदनाम है’

MP SIDHI NEWS TEAM

पीट-पीटकर युवक की हत्या:पति-पत्नी और भतीजे ने युवक को पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!