29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश, ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कल देर रात से शुरू हुए झमाझम बारिश के सिलसिले ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई दिनों से चला आ रहा उमस का माहौल भी खत्म हो गया है और लंबी बरसात के बाद तापमान में भी कमी आई है। तापमान 27 डिग्री तक आ गया है। 

शुक्रवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को खासी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अब तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है और आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश की खबर है। 

राजधानी में शुक्रवार को गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने राहत दिलाई। पूरा दिन रिमझिम बारिश की वजह से मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में शनिवार को भी पूरे दिन बारिश हो सकती है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 32.8 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 70 से 97 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। दिनभर बारिश होने से लोगों के लिए गर्मी से राहत बनी रहेगी। 

अगले तीन दिन तक हो सकती है बारिश

दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए गर्मी का सितम गुरुवार को भी खत्म नहीं हुआ। मौसम विभाग ने शाम तक बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में दोपहर के समय बादल छाए, लेकिन बिन बरसे ही चले गए। इससे बारिश की राह देख रहे लोगों का इंतजार और भी बढ़ गया। हालांकि, विभाग ने शुक्रवार के लिए शाम तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।

Related posts

प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

असम समेत पूर्वोत्तर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रही तीव्रता, कई इमारतों में पड़ी दरार

MP SIDHI NEWS TEAM

नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!