29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेशमौसम

असम समेत पूर्वोत्तर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रही तीव्रता, कई इमारतों में पड़ी दरार

असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया है. 7 बजकर 51 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 बताई जा रही है और भूकंप के ये तेज झटके पूर्वोत्तर के अलावा उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार सुबह तेजपुर के निकट रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के तेजपुर से 43 किलोमीटर पश्चिम में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 7:51 AM बजे सतह से 17 किलोमीटर की गहराई में आया.लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं.

भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों समेत पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए. उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर सोनितपुर जिले में आया. इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए. ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए.असम और उत्तर बंगाल में भूकंप का झटका महसूस करने वाले स्थानीय लोगों ने कहा कि कम से कम 30 सेकंड तक झटका महसूस किया गया और उस दौरान इमारतें हिलती रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है. उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और असम के लोगों के कुशल मंगल की कामना की.

एनडीआरएफ के मुताबिक, गुवाहाटी और तेजपुर में इमारतों में दरारे पड़ गई हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मौत की जानकारी नहीं आई है.

असम में आए भूकंप के इन झटकों पर स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा, तेज झटके महसूस किए, हालांकि उन्होंने भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है. इसी के साथ उन्होंने गुवाहटी में हुए कुछ नुकसानों की तस्वीरें भी साझा की हैं.

Related posts

राष्‍ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का ऐलान, 18+ वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त और 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कहर : इंदौर में शुक्रवार तक बढ़ सकता है लॉकडाउन…

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी सिटी कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाने के साथ-साथ ही कोरोना से सावधान रहने की अपील

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!