30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

आशंका और अलर्ट : पांच दिन में 223 अफगानी पहुंचे दिल्ली, सुरक्षा एजेंसियां चौकस

अफगानिस्तान पर तालिबान संकट के बाद अफगानी लोगों का भारत आने का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले पांच दिन में कुल 223 अफगानी दिल्ली के लाजपत नगर पहुंचे हैं। काफी तदाद में अफगानी लोगों के भारत आने के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। 

एजेंसियां आशंका जता रही हैं कि अफगानियों के बीच किसी वारदात के लिए तालिबान जैसे शरारती तत्व भारत आ सकते हैं। इसे देखते हुए भारत आ रहे अफगानी लोगों की फिजिकल चेकिंग तेज कर दी गई है। लाजपत नगर समेत आपसपास की कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अफगानी नागरिकों को लेकर दिल्ली पुलिस गृहमंत्रालय के संपर्क में है।  

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले पांच दिन में अफगानिस्तान से 223 अफगानी लोग दिल्ली आए हैं और ये लोग लाजपत नगर इलाके में रह रहे हैं। जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच दिन में जो 223 लोग आए हैं उनमें 105 पुरुष है। इनमें 67 महिलाएं व 51 बच्चे हैं। 

इनमें से ज्यादातर पुरुष ऐसे हैं, जिनके बच्चे अफगानिस्तान हैं और वह बच्चों को भारत लाने में जुगत में लगे हुए हैं। दक्षिण-पूर्व जिले के एक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी अफगानी नागरिकों, उनके घर व सामान की फिजिकल चेकिंग शुरू कर दी है। जिस घर में वह रह रहा है उसकी भी तलाशी ली रही है। अफगानी लोगों सी फार्म भरवाया जा रहा है। सी फार्म में विदेशी व्यक्ति के पासपोर्ट, वीजा, काम व भारत आने की वजह समेत पूरी जारी लिखी जाती है।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी अफगानी लोगों से सी फार्म भरवाया जा रहा है। इसके लिए लाजपत नगर थाने की कई टीमें बनाई गई हैं। लाजपत नगर थाना पुलिस को पिछले पांच दिन में 133 सी फार्म मिले हैं। इन फार्म को भरवाकर थाने में जमा कर लिया गया है। भारत आने वाले विदेशी नागरिकों से ये फार्म भरवाया जाता है। भारत के अन्य हिस्सों से भी अफगानी नागरिक लाजपत नगर पहुंच रहे हैं। 

खुफिया एजेंसियां हुई अलर्ट-

अफगानिस्तान पर तालीबान कब्जे के बाद अफगानी लोगों को भारत आने को सिलसिला तेज हो गया हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि ये आशंका व्यक्त की जा रही है अफगानी लोगों के साथ आईएसआई किसी तालिबानी या फिर आतंकी को भारत भेज सकती है। इस आशंका को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के सभी कदम उठाए जा रहे हैं। लाजपत नगर समेत आसपास की कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि अफगानियों के बीच अभी तक कोई शरारती तत्व दिल्ली नहीं पहुंचा है। 

Related posts

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देशभर में शोक लहर

MP SIDHI NEWS TEAM

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

हमें देश को लॉकडाउन से है बचाना, लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें राज्य-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!