29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती

श में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री 88 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर मनमोहन सिंह सुबह से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और जिसके बाद आज उन्हें एम्स ले जाया गया। जांच के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं,अभी तक उनकी हालत स्थिर है.

पिछले दिनों ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने टीकाकरण अभियान को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी लिखकर उन्होंने देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने विदेशी टीकों को बिना ट्रायल के टीकाकरण अभियान में शामिल करने का सुझाव दिया था।

Related posts

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, कई युवकों को PMCH में कराया गया भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

आतंकी हाफिज सईद को पाक कोर्ट ने दो मामलों में सुनाई 31 साल की सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

राजधानी में धारा 144 लागू, प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!