28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सीधी में अन्न उत्सव का दिखने लगा असर भाजपा नेताओं ने शुरू किया अनाज की कालाबाजारी -बाबा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि जिस तरीके से कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 किलो सड़ा अनाज देकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री द्वारा बड़ा बड़ा झोला पकड़ा कर जनता को बेवकूफ बनाया गया लाखों करोड़ों रुपए के जिले भर में टेंट पंडाल लगाए गए ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे शादी विवाह के अवसर आ गए हो लेकिन उसका असर जल्दी ही दिखने लगा है भाजपा के नगर मंत्री के द्वारा जिस तरीके से अनाज के परिवहन के दौरान अनाज की कालाबाजारी की गई उसके बाद उपखंड अधिकारी मझौली द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की गई प्रकरण की जांच में सीधी कलेक्टर से कार्यवाही हेतु अभिमत मांगा गया जिसमें प्रशासनिक तौर पर कार्यवाही की गई लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिले में कानून व्यवस्था इतना पटरी से बाहर क्यों हो रही है गरीबों के खाद्यान्न को इस तरीके से क्यों लूटा जा रहा है पहले गरीब करोना काल में दवाई गोली ऑक्सीजन के बिना मर गया उसके बाद कमरतोड़ महंगाई ने जीना हराम किया हुआ है और दूसरी तरफ भाजपा नेताओं द्वारा गरीबों के हक का अनाज डकार रहे हैं आखिर सरकार गरीबों को क्यों मारना चाहती है यह सवाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने सरकार से पूछा है।

17 दिन बीत जाने के बाद आखिर क्यों नहीं हुई एफआईआर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सवाल किया है कि भाजपा के जिला मंत्री लवकेश सिंह के ऊपर अनाज की कालाबाजारी का आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जिस तरीके से प्रशासन ने एफ आई आर का निर्देश दिया है तो आखिर क्या वजह है कि 17 दिन बीत जाने के बावजूद भाजपा नेता पर एफ आई आर दर्ज नहीं हुई बल्कि उपखंड अधिकारी मझौली का ही तबादला कर दिया गया आखिर ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बनाकर भाजपा नेताओं को क्यों बचाया जा रहा है।
सादर प्रकाशन हेतु

Related posts

अजयसिंह ने सिंगरौली में अर्जुनसिंह की प्रतिमा का किया अनावरण : स्व. अर्जुनसिंह राजनीतिक उदारता और सामाजिक संवेदनशीलता के प्रतीक थे,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा अब राजनीति में कटुता बढ़ती जा रही है

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नामांकन दाखिल करने के पहले दिन एक फार्म जमा

VIKASH KUMAR DWIVEDI

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपीगण की जमानत निरस्त कर जेल भेजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!