29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

पालघर में निर्माणाधीन फैक्टरी की लिफ्ट गिरी, एक महिला समेत दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार (19 अगस्त) दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन फैक्टरी की लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। उनका कहना है कि इस हादसे के जिम्मेदार को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। ठाणे नगर निगम की डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बाडा तहसील स्थित एक हेल्थकेयर फर्म की फैक्टरी बन रही है। जब यहां स्लैब रखने का काम चल रहा था, उस वक्त लिफ्ट अचानक गिर गई। 

निजी अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज

इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को वाडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कदम ने बताया कि मृतकों की पहचान कमला बाई खानदरे और लाल के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

 “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन : भारतीय अर्थव्यवस्था भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर निरंतर अग्रसर, गांव- गरीब सशक्त, तो देश सशक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

केंद्र सरकार ने रद्द की सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण रद्द की,छात्रों में खुशी की लहर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!