25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedसीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 21 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 4 नए कोरोना संक्रमित मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि रविवार रात्रि 12 बजे तक कुल 823 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 857 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 4 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद रविवार को 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

अब जिले में कुल 9207 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9023 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 97 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।

जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 105 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 102 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. में 3 बेड रिक्त है ।

दिनांक 7 जून 2021 को सायं 5:00 बजे तक 2 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 133 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 4 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 21 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9207
👉डिस्चार्ज 9023
👉एक्टिव केस 97
👉 मृत्यु 87

Related posts

पंचायत चुनाव ओबीसी रिजर्वेशन के साथ होना तय! मंत्री बोले – “जान देकर भी OBC आरक्षण लागू करेंगे”

MP SIDHI NEWS TEAM

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

जब सरप्लस बिजली है तो क्यों हो रही है अघोषित बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों के उद्योग हो रहे हैं ठप्प-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!