29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

शिवराज के मंत्रियों के बीच छिड़ी जंग : ठाकुर आंखें मत दिखाओ- यशोधरा राजे सिंधिया

मध्यप्रदेश में शिवराज के मंत्रियों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधानसभा और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर रखी गई प्रभारी मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और सहकारिता मंंत्री अरविंद भदौरिया के बीच जमकर बहस हुई। यशोधरा को कहना पड़ा- ठाकुर! आंखें मत दिखाओ। तुम मुझसे बदतमीजी कर रहे हो। इस पर अरिवंद भदौरिया ने भी पलटवार किया।हालात ऐसे हो गए थे कि यशोधरा उठकर कैबिनेट कक्ष से बाहर चली गईं। मामला बिगड़ता देख चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को बीच-बचाव करने के लिए सामने आना पड़ा। 

पूरा मामला
विवाद की शुरुआत वन मंत्री विजय शाह के पहनावे के ढंग को लेकर शुरू हुई विजय शाह द्वारा कुर्ता को झटकारे जाने को लेकर यशोधरा राजे सिंधिया नाराज हो गई, उन्होंने विजय शाह से कहा कि यह क्या तरीका है शाह जी पीछे महिलाएं भी बैठी हैं। विजय शाह और यशोधरा राज के बीच के मुद्दे पर अरविंद भदौरिया ने कहां की विजय शाह जी आप देखा करो वो महाराजा हैं, और आप राजा हैं। भदोरिया कि इस बात पर यशोधरा राजे भड़क गई और उन्होंने कहा कि आपको क्या जरूरत है बीच में बोलने की, क्या आपको बीच में बोलने की आदत है?उस दिन रेत के मसले पर भी बीच में बोल रहे थे। इसके जबाब में भदोरिया बोले आप बोलने से नहीं रोक सकती, मैं भी तो अपनी बात रखूँगा, सीएम तो आप हैं नहीं तो, यशोधरा राजे ने गुस्से में आकर बोला ठाकुर आंखें मत दिखाओ, तुम मुझसे बदतमीजी कर रहे हो। इसके बाद भदोरिया भी गुस्से में आकर तेज आवाज कहा मैं तो सिर्फ अपनी बात कह रहा हूं और यह मेरा हक है।इस बीच पूरे मामले पर विश्वास सारंग द्वारा दोनों लोगों को शांत कराया गया।

इससे पहले भी कैबिनेट और इसके बाद होने वाली अनौपचारिक कैबिनेट बैठकों में मंत्री किसी न किसी मसले पर मंत्री आपस में उलझ चुके हैं। अन्य मंत्रियों को बीच-बचाव का विवाद निपटाना पड़ा।

Related posts

व्हाट्सएप हैकिंग से इंदौर की महिला के साथ ठगी

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 6380 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, एक्टिव केस 30 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

बोकारो से आक्सीजन लेकर भोपाल आ रहा टैंकर पलटा,पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, कंटेनर सुरक्षित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!