23.3 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना की जांच हुई नहीं और रिपोर्ट बन गई नेगेटिव

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में कोरोना की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोरोना की जांच ही नहीं हुई और रिपोर्ट नेगेटिव बता दी गई। चौराहों पर राहगीरों को रोककर उनके नाम और नंबर पूछ लिए गए और बिना स्वाब लिए उनके नंबर पर अगले दिन निगेटिव रिपोर्ट भेज दी गई।

कोटरा सुल्तानाबाद में कबाड़ में 300 लिस्ट मिली थी, इसी लिस्ट से खुलासा हुआ है कि भोपाल में लोगों की जांच किए बिना ही निगेटिव रिपोर्ट भेजी जा रही है। यहां तक कि जो लोग जेपी अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, उनके नाम भी सड़क-चौराहों पर रोककर रैंडम जांच करने की लिस्ट में लिखे जा रहे हैं। इस पूरे मामले में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी कुछ बोलने को ही तैयार नहीं है।

रोजाना थोक बंद जांच का दावा किया

राजधानी भोपाल में CMHO ऑफिस की तरफ से रोजाना 5500 से 6 हजार कोरोना संक्रमण की जांच करने का दावा किया जा रहा है। यह जांच फीवर क्लीनिक, रेलवे स्टेशन और मैजिक वाहनों से चौक-चौराहे पर की जा रही है। इसी में से एक मैजिक वाहन की रेंडम कोरोना जांच के सैंपल में लोगों के नाम और मोबाइल नंबर और SRF ID लिखी हुई 300 से ज्यादा लोगों के नाम की 13 शीट कोटरा सुल्तानाबाद में रविवार को कबाड़ में मिली थी। यह सैंपल शनिवार को अयोध्या बाइपास के पास लिए गए थे। इस लिस्ट में दिए नंबरों पर कॉल करने पर पता चला कि जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

Related posts

कोविड से हुई मौत में सरकार व विपक्ष आमने-सामने : कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश में मार्च-अप्रैल में एक लाख से ज्यादा मौतें, गृहमंत्री बोले आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा, कमलनाथ पर राष्ट्रद्रोह की कार्यवाही हो

MP SIDHI NEWS TEAM

उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, प्राचार्यों को मिले ये निर्देश, छात्रों को राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान : संक्रमण रोकने के सभी नियमों और सावधानियों का पालन प्रदेशवासी अवश्य करें

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!