22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

दिग्विजय ने विभाजन के लिए वीर सावरकर को जिम्मेदार बताया, मोदी पर भी साधा निशाना

भिंड I मध्य प्रदेश में भिंड के लहार इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय से जब मीडिया ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति विभाजन पर ही निर्भर है।

दिग्विजय ने कहा कि विभाजन की राजनीति को सावरकर ने शुरू किया। सावरकर ने ही पहली बार हिंदुस्तान और पाकिस्तान को अलग करने का लेख लिखा था उसे जिन्ना ने आगे बढ़ाया हुआ। मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा ने मिलकर सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि जिस मुस्लिम लीग ने विभाजन का प्रस्ताव पेश किया था, उसी के मुख्यमंत्री के नीचे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्री के रूप में शपथ ली थी। विभाजन का स्मृति दिवस मनाने वालों को इतिहास पढ़ने की सलाह देते हुए दिग्विजय ने कहा कि जिस वीर सावरकर को वह महिमामंडित करते हैं, विभाजन की नींव उन्होंने ही रखी थी।

दिग्विजय ने अल्पसंख्यक अत्याचार और गोधरा के दंगों का हवाला देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब तक गोधरा के दंगे और अपने कार्यकाल में हो रहे अल्पसंख्यक अत्याचार पर रोक नहीं लगाएंगे, तब तक उनके दावे झूठे ही रहेंगे। उन्होंने बीजेपी पर मुंह में राम बगल में छुरी वाला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

Related posts

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा और उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई को मिले अहम दस्तावेज,एफआईआर दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

जूनियर क्लर्क और कॉपीस्ट पदों पर निकली भर्ती, 30 मार्च से पहले करें अप्लाई

MP SIDHI NEWS TEAM

खरगोन में कर्फ्यू, SP को लगी गोली, भारी पुलिस बल तैनात, परीक्षाएं स्थगित, गृहमंत्री का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!