22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

लव मैरिज करने वाले लड़के एवं लड़की के परिजन थाने के सामने एक-दूसरे से भिड़े, जमकर हुई मारामारी

सागर। घर से भागकर एक लड़की ने लव मैरिज कर ली। लव मैरिज करने के पश्चात एक माह बीत गया, अब जाकर युवक एवं युवती लौटे। तभी थाने के सामने ही सुलह समझौते के दौरान लड़की एवं लड़के के परिवार वालों में जमकर मारपीट हो गई। इधर इसी घटना के दौरान पुलिस को लंबे समय से फरार आरोपी मिल गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जिले के रहली थाना के पंडलपुर निवासी युवक अपने रिश्तेदार की बेटी को लेकर 1 माह पहले घर से भाग गया था। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शनिवार को दोनों रहली वापस लौटे। रहली थाने में शादी करने की जानकारी देने पहुंचे। इसी दौरान युवक और युवती के परिवार वाले पहुंच गए। जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। मारपीट होने लगी। पुलिस ने मशक्कत कर दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि घर से भागे युवक-युवती ने शादी की थी। इसी बात को लेकर दोनों के परिवार वालों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत नहीं की है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।

22 साल से फरार वारंटी पकड़ाया

विवाद के दौरान रहली पुलिस ने शासकीय कार्य में बांधा के मामले में 22 साल से फरार वारंटी को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार युवक-युवती के बीच विवाद चल रहा था। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि फरार वारंटी विवाद कर रहे लोगों के साथ है। खबर मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश लडिया निवासी पंडलपुर वर्ष 1999 में दर्ज शासकीय कार्य में बांधा के मामले में फरार था। इसके अलावा वन विभाग के एक मामले में 1997 से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया है।

Related posts

सेल्फी प्वाइंट से टोक्यो ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह -इन्द्रशरण

MP SIDHI NEWS TEAM

अमानवीयता करने वाले दबंगों पर रासुका की तैयारी, पुलिस ने निकाला जुलूस

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने दी बड़ी राहत, प्रायोगिक परीक्षाएं अगले आदेश तक टालीं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!