18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

एक क्लिक पर आमजन को मिलेगी बेड्स उपलब्धता की जानकारी,क्यू.आर. कोड से भी ले सकेंगे जानकारी -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिये सभी माकूल व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिये विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। एनएचएम द्वारा तैयार की गई वेबसाइटwww.sarthak.nhmmp.gov.in/covid/facility-bed-occupancy/पर प्रत्येक जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में खाली बिस्तरों की संख्या, आइसोलेशन बेड्स, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स और आईसीयू एवं एचडीयू बेड्स की जानकारी उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी क्यू.आर. कोड को स्केन कर भी प्राप्त की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये ‘मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क”, ‘किल-कोरोना-2” अभियान की गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोविड-19 से जुड़ी अफवाहों से सावधान रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही अफवाह फैलाएँ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना उपचार एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिदिन जिलेवार समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक जिले में क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप और समाज के प्रतिनिधियों से संवाद कर व्यवस्थाएँ बनाने का काम किया जा रहा है। सभी जिलों में आवश्यकतानुसार दवाओं, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की पूर्ति की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना वॉलेंटियर्स के साथ आम नागरिक भी कोरोना नियंत्रण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कोरोना गाइड-लाइन का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाये रखें, चेहरे पर मास्क जरूर लगायें, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें। इन सावधानियों से कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल तक चलने वाले टीका उत्सव में लक्षित समूह के नागरिक स्व-प्रेरणा से वैक्सीनेशन करवायें।

Related posts

दबंगों ने जूता सिर पर रखवाया, तसल्ली नहीं हुई तो थूककर चटवाया, जान से मारने की दी धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

मोबाइल गेम की जिद ने ली जान : मोबाइल का लॉक नहीं खोला तो भाई ने बहन को जान से मार दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!