28.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने वाले रावण के अवतारी, मैंने कभी रसूख का इस्तेमाल नहीं किया-पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा

उज्जैन। नाग पंचमी पर्व को देखते हुए आज महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं विधायक रमेश मेंदोला के द्वारा भस्म आरती में प्रवेश को लेकर पुजारियों द्वारा हंगामा किया गया था हालांकि इसके पश्चात जिला प्रशासन ने भस्म आरती में किसी प्रकार की हंगामा एवं लेटलतीफी से इनकार करते हुए स्पष्टीकरण भी दिया। इसी मामले को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महाकाल मंदिर में नियम तोड़ कर मंदिर में प्रवेश करने वाले रावण के अवतारी लोग हैं। रावण लोग ही ऐसा करते हैं। धर्म का पालन नहीं करना, धर्म के अनुयायियों को परेशान करने एवं बरसों पुरानी परंपरा को खंडित करना यह ठीक नहीं है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। मैंने उज्जैन का प्रभारी मंत्री रहते हुए कभी भी नियमों को नहीं तोड़ा। कभी गर्भगृह में जाकर पूजा नहीं की।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को घमंड नहीं करना चाहिए। उन्होंने बढ़ती महंगाई, विधानसभा सत्र को मात्र 3 घंटे में ही समाप्त कर देने, ओबीसी आरक्षण, पेट्रोल-डीजल के दाम, बढ़ते अपराध व किसानों के संबंध में चर्चा की। वर्मा ने कहा, भाजपा को पहले महंगाई डायन लगती थी। अब डार्लिंग (प्रिय) हो गई है। पेट्रोल व डीजल के दाम 100 रुपए प्रतिलीटर के पार निकल गए हैं। दाल व तेल के भाव भी आसमान छू रहे हैं। ओबीसी आरक्षण पर कहा, इस वर्ग को 27% आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा। शिवराज सरकार ने न्यायालय में कमजोर पैरवी की है। सरकार के आदिवासियों दिवस पर शासकीय अवकाश नहीं देने पर कहा, सरकार आदिवासी विरोधी है।

अपराधों पर रोकथाम नहीं कर पा रही सरकार

प्रदेश सरकार आदिवासियों के प्रति अपराध रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही। इतना ही नहीं सरकार इन मुद्दों पर विधानसभा सत्र में भी बहस नहीं करना चाहती। मानसून सत्र पहले तो केवल 4 दिन का ही रखा और उसे भी पहले ही दिन 3 घंटे में ही खत्म कर दिया। सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। प्रदेश महिला अत्याचारों के मामले में देश में सिरमौर बनता जा रहा है। सरकार ने विधानसभा में ही स्वीकार किया है कि जून 2020 से जून 2021 के बीच मप्र की बहन-बेटियों के साथ 6716 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं।

शराब माफिया पर लगाम नहीं

वर्मा ने कहा जहरीली शराब के कारण प्रदेश में बीते एक साल में 70 मौतें हो चुकी हैं। उज्जैन में शराब से 16 लोगों की मौत के बाद सरकार ने एक जांच दल गठित किया था, लेकिन उस दल का अब अता-पता नहीं है। प्रदेश के आबकारी मंत्री के क्षेत्र मल्हारगढ़ में ही जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत हो गई, लेकिन सरकार ने कोई भी मदद पीड़ितों को नहीं पहुंचाई।

इधर, जिला प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण

नाग पंचमी के अवसर पर 13 अगस्त को भगवान महाकालेश्वर की प्रतिदिन होने वाली भस्मार्ती अपने नियत समय पर प्रारंभ हुई। भस्मार्ती में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं हुआ। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्षव एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर के सी सी टी वी फुटेज से स्पष्ट है भस्मार्ती के लिए 12 एवम 13 अगस्त को पट सुबह 3 बजे खुले तथा भस्मी चढ़ाने का कार्य 12 अगस्त को प्रातः 4.31 पर एवम 13 अगस्त 4.20 पर प्रारम्भ हुआ। कतिपय मीडिया में इस प्रकार की खबर चल रही है कि 13 अगस्त को भस्मार्ती आधा घंटा देरी से प्रारंभ हुई। यह सूचना असत्य एवं भ्रामक है।

Related posts

25 फरवरी को मनाया जाएगा रोजगार दिवस, सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

जल्द हो सकती है निगम मंडलों में नियुक्तियां,असंतुष्ट को साधने की की जाएगी कोशिश

MP SIDHI NEWS TEAM

भारत में कभी नहीं हो सकता मुस्लिम बहुमत, घट रही है जन्म दर-दिग्विजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!