28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भाजपा ने मध्यप्रदेश से एल मुरुगन को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

भोपाल। डॉ एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से भाजपा का उम्मीदवार घोषत किया है। मोदी कैबिनेट के पिछले विस्तार में शामिल हुए डॉ एल मुरुगन भारत सरकार के सूचना प्रसारण, मत्स्य  पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं ।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व ने डॉ एल मुरुगन  को मध्यप्रदेश से भाजपा का उम्मीदवार घोषत किया है। मोदी कैबिनेट (Modi Government)  के पिछले विस्तार में शामिल हुए डॉ एल मुरुगन भारत सरकार के सूचना प्रसारण, मत्स्य  पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं।  वे इस समय इस समय संसद के किसी भी सदन का हिस्सा नहीं हैं।

केरल के नमक्कल पारामती में 29 मई 1977 को जन्मे डॉ एल मुरुगन भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु के अध्यक्ष हैं , वे पेशे से वकील है। उन्होंने मद्रास विश्व विद्यालय से वकालत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मानवाधिकार कानून में डॉक्टरेट हैं। कॉलेज की पढाई के दौरान ही मुरुगन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मुरुगन एक अच्छे छात्र रहे हैं हमेशा अव्वल अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाले डॉ एल मुरुगन अंग्रेजी के साथ साथ तमिल और तेलुगु भी धाराप्रवाह बोलते हैं। 11 मार्च 2020 को उन्हें तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

खास बात ये हैं कि जब मार्च में मुरुगन को तमिलनाडु का अध्यक्ष बनाया गया था तब उनके पास विधानसभा चुनाव की तयारी करने के लिए बहुत अधिक समय नहीं था ऐस में राज्य में द्रविड़ विचारधारा की मजबूत जड़ों के बीच हिंदुत्व को आगे रखने वाली पार्टी का नेतृत्व करना कोई आसान बात नहीं थी  लेकिन उन्होंने दोनों को साधते हुए इस दायित्व को बखूबी निभाया।

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

MP SIDHI NEWS TEAM

घोटाला : फर्जी E PORTAL से हो रहा था खनिज का अवैध कारोबार

MP SIDHI NEWS TEAM

एसटीएफ टीम की बड़ी कार्यवाही सिवनी से ब्लैक रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने आए आरोपी को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!