29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

31 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल? सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजित प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान Corona की समीक्षा की जाएगी। वहीं MP School के खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा निर्णय ले सकते हैं। दरअसल Corona की तीसरी लहर को देखते हुए मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखा गया।

हालांकि अब कोरोना के केसों में कमी देखी जा रही है। देश सहित प्रदेश स्तर पर भी कोरोना के शो में लगातार आ रही कमी के बाद माना जा रहा है कि 31 जनवरी के बाद स्कूल खोलने पर सहमति बन सकती है। इस मामले में अंतिम निर्णय सीएम शिवराज का होगा।

इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्पष्ट किया है कि अगर Corona की गति यही रहती है और लगातार ऐसे ही केस सामने आते हैं तो बच्चों के भविष्य के साथ मजाक नहीं किया जाएगा। स्कूलों को खोलने पर फिलहाल संशय बरकरार है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बोर्ड परीक्षा की तारीख को को भी आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि यदि कोरोना की स्थिति यही बनी रहती है तो परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले ही राजगढ़ में सीएम शिवराज ने कहा था कि 31 जनवरी के बाद एक बार फिर से स्कूलों को खोला जा सकता है। शाम को सीएम शिवराज मुख्यमंत्री निवास पर प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई है जहां करोड़ों की समीक्षा की जाएगी। वही स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए थे। जब उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि 31 जनवरी को हम संक्रमण की समीक्षा करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से स्कूल खोलने के बारे में राय ली जाएगी। अगर कोरोना केस कम होता है तो उसको दोबारा से खोलने की कोशिश करेंगे।

इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीते दिनों कहा था कि प्रदेश में स्कूलों को खोलने पर सीएम शिवराज का निर्णय आखिरी होगा। इस दौरान 31 जनवरी को समीक्षा की जाएगी। ज्ञात हो कि प्रदेश में कोरोना केस बढ़ने की वजह से MP School 1 से 12वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी को बंद कर दिया गया था। वही 15 से 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिए गए थे।

Related posts

नर्मदा मोटर्स बजाज शो-रूम के मैनेजर के साथ हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा हुआ

MP SIDHI NEWS TEAM

गरीब महिला को भेजा 2.5 लाख का बिजली बिल, अधिकारियों ने गलती मानते हुए सुधारी गड़बड़ी, ऊर्जा मंत्री ने फोन पर की बात

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!