22.1 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष ने गरीबों को सुविधाओं से रखा दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्न योजना से कोरोनाकाल में लोगों को बहुत लाभ हुआ। पीएम ने मुख्यमंत्री के कामों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में राज्य के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने संकट के समय गरीबों को प्राथमिकता दी और गरीबों को भोजन और रोजगार की चिंता की। अन्न योजना से कोरोना काल में बड़ी राहत मिली। पीएम मोदी ने कहा कि जनधन योजना से आज देश की बड़ी आबादी लाभान्वित हुई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिला है, इस योजना से राज्य के पांच करोड़ लोगों को फायदा हुआ है। सरकार गरीबों का जीवन स्तर उठाने के लिए दिन रात प्रयासरत है। सवका साथ सबका विकास करना भाजपा सरकार का सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि संकल्प है। 

विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहले की सरकारी व्यवस्था में कई विसंगतियां थी। विपक्ष ने हमेशा गरीबों को सुविधा से दूर रखा।  उन्होंने कहा कि विकास के लिए डबल इंजन की जरूरत है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के हर क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। पीएम ने प्रदेश में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात पर दुख जाताया। राज्य सरकार को हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया है। 

भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन- पीएम 

पीएम मोदी ने कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए जनजीवन रोकना पड़ा हर चुनौती का देश ने एकजुट होकर मुकाबला किया। कोरोना से लड़ाई एक बड़ी चुनौती थी। भारत दुनिया में वैक्सीन के मामले में सबसे आगे रहा। देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की गति को और तेज करना है। 

Related posts

पुलिस ने नकली रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को किया गिरफ्तार ,इंजेक्शन की खाली शीशी में 25 रुपये का सेफ्ट्रिक्सॉन भरकर 25 से 30 हजार रुपये में थे बेचते

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना की रफ्तार तेज, आज मिले 18 पॉजिटिव,जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच

MP SIDHI NEWS TEAM

दिल्ली में अब उप राज्यपाल (LG) ही ‘सरकार’ है, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन कानून 2021 को अधिसूचित कर दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!