20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सीधी जिले में फिर कोरोना से हुई एक मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

सीधी। जिले में कोरोना ने फिर अपनी खतरनाक दस्तक दे दी है परिणाम स्वरूप कल रामपुर नैकिन जनपद के रैदुअरिया निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

मामला सामने आते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

वृद्ध की मौत कोरोनावायरस से होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रभावित गांव में एमपीडब्लू कर्मचारी जहां पंचनामा तैयार कर वापस हो गया है, वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचकर जांच कराने में जुट गए हैं।
बता दें कि जिले में बड़े दिनों से कोरोना के मरीज नहीं मिल रहे थे जिससे शासन प्रशासन सहित आम जनता राहत महसूस करने लगी थी लेकिन एक बार फिर मरीज मिलने की पुष्टि से सभी के कान खड़े हो गए हैं।
उल्लेखनीय हैं कि जिले के रामपुर नैकिन जनपद के रैदुअरिया गांव में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।बताया गया है कि कोरोना पीड़ित का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे 3 अगस्त को रामपुर नैकिन स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया था जहां चिकित्सकों ने हालत खराब होने पर संजय गांधी अस्पताल को रेफर कर दिया गया था। हालांकि बीएमओ की मानें तो उसका टेस्ट कराया गया था जो निगेटिव रहा लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के चलते उसे उपचार के लिए रीवा रेफर कर दिया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोरोना से दम तोड़ने वाले व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में खलबली मच गई है।‌

गांव में जुटे प्रसाशनिक अधिकारी

कोरोना से मौत की खबर मिलते ही खण्ड स्तरीय अमला रैदुअरिया गांव पहुँच गया है। तहसीलदार सहित चिकित्सकों की टीम पहुंच कर लोगों को जागरूक कर जांच की जा रही हैं। फिलहाल परिवार के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके अलावा मृतक के घर को कंटेन्मेंट जोन में रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक जांच टीम द्वारा ग्रामीणों की जांच जारी रही।

डर में ग्रामीणजन

सीधी जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा पिछले कुछ दिनों से जिले में कम हो गया था लेकिन अचानक कल एक मौत की खबर ने रैदुअरिया ग्राम में दहशत फैला दी है। इस खबर से रैदुअरिया सहित आसपास के ग्रामीणों में जहाँ भय उत्पन्न हो गया है वहीं जिले वासियों को भी झटका दिया है।बता दें कि गत दो माहों से जिले में संक्रमण की स्थिति बिल्कुल सामान्य हो गई थी जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, अब इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि अभी संक्रमण गया नहीं है।

बीएमओ रामपुरनैकिन डाक्टर प्रशांत तिवारी ने कहा कि रैदुअरिया निवासी एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई हैं जिसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज रीवा द्वारा की गई है, मृतक के घर को जहां वैरिकेटिंग कर कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है वहीं गांव में मेडिकल टीम भेज कर सभी का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है।

Related posts

भारत स्काउट एवं गाइड संघ की जिला बैठक कार्यक्रम की रणनीति के साथ संपन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव कुल 102 प्रतिशत कवरेज के साथ तीसरे दिन 5500 से अधिक टीकाकृत-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस वेवजह घरों से बाहर निकल कर तफरी करने वालों को दे रही है अनूठी सजा, लिखाये जाते कोरोना से बचाव को लेकर बनाये गये सभी नियम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!