25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

ईट भट्टे पर नग्न अवस्था में मिली लाश

उज्जैन। शुक्रवार दोपहर आगर-उज्जैन मार्ग पर चौपाल सागर के पीछे बने ईंट भट्टे पर बनी झोपड़ी में एक युवक की नग्न लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

उज्जैन-आगर रोड पर स्थित चौपाल सागर के पीछे ईट भट्टा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर बनी झोपड़ी में मजदूरों ने नग्न अवस्था में लाश पड़ी देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर एसआई रवीन्द्र कटारे टीम के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान अजय प्रजापत निवासी पिपलीनाका क्षेत्र के रूप में हुई है जिसकी फोर व्हीलर गाड़ी भी मौके पर ही खड़ी थी। जांच के दौरान सामने आया है कि मृतक भट्टा संचालक था।

प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके परीक्षण के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था।

युवक की लाश नग्न अवस्था में थी

ईंट भट्टे पर मिली लाश की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैली तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। पुलिस का कहना था कि मामले की जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। नग्न अवस्था में शव मिलना शंका को जन्म दे रहा है। परिजनों को सूचना दी गई थी जिसके चलते वे भी मौके पर पहुंच गए थे। जिनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने मजदूरों से भी इस वारदात में पूछताछ की। बारिश की वजह से भट्टे पर कीचड़ भी फैला हुआ था जिसके चलते पुलिस को जांच में परेशानी आई।

Related posts

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले सहकारिता संस्था के प्रबंधक को STF ने गिरफ्तार किया

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में कोरोना की गाइडलाइन जारी, पढ़िए पूरी गाइडलाइन…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!