मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी0 एल0 मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के प्रथम दिवस में 3744, दूसरे दिन 6112 लोगो को टीकाकृत किया गया। तीसरे दिन 5500 से अधिक लोगो द्वारा टीका लगवाकर कोविड-19 का टीकाकरण महोत्सव मनाया गया। 14 अप्रैल को टीकाकरण महोत्सव के सफल संचालन के लिए जिले के 53 केन्द्रों पर निरंतर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। 14 अप्रैल को सिहावल वि.ख. अंतर्गत डोल, अमिलिया, जमुआर, सरदा, बिठौली, बहरी, चितवरिया न. 3, कारीमाटी, उफरौली, नौगवां, भितरी, लिलवार सीधी वि.ख. अंतर्गत सरेठी, करगिल, ओबरहा, पनवार बघेलान, कोचिला, सलैया, मधुगांव उत्तर, सेमरिहिया, चिलरीकला, उपनी, सतनरा, छवारी, सीधी खुर्द मझौली वि.ख. अंतर्गत डांगा, बघैला, महखोर, जोगी पहरी, सेमरिहा, बोदारी, मझौली सी.एच.सी. रामपुर नैकिन वि.ख. अंतर्गत सी.एच.सी. रामपुर नैकिन, चुरहट, पी.एच.सी. बघवार, खड्डी, हनुमानगढ़, पोस्ता, धनहा, बड़खरा, डढ़िया, उप स्वा. केन्द्र शिकारगंज, अमिलई वि.ख. कुसमी अंतर्गत रूंदा, घोरबंधा, मेड़रा, आमगांव, कतवार, बस्तुआ, कोटा जिला मुख्यालय अंतर्गत जिला अस्पताल, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, उप स्वा. केन्द्र मधुरी पवाई में 45 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकृत किया जाएगा। समस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण एवं शहरी जन-मानस को कोविड महामारी से सबसे अधिक खतरा है, रोग प्रतिरोधक शरीरिक क्षमता कम होने के कारण फेफड़े संक्रमित हो कर श्वसन तंत्र को बाधित कर देते हैं जिससे फेफड़े कि क्रियाशीलता क्रमशः कम होती जाती हैं, शरीर में आक्सीजन की आवश्यकता की पूर्ति न होने के कारण मरीज 3 से 4 दिवस में ही मृत होने की स्थिति में पहुंच जाता है, ऐसी स्थिति में दिए गए उपचार का लाभ शारिरिक क्षमता पर निर्भर करता है। पूर्ण टीकाकृत व्यक्ति में संक्रमण होने की संभावनाएं कम होती है यदि संक्रमित हो भी जाता है तो उनमें इस रोग से लड़ने की क्षमताए बढ़ जाती है और उन्हे बचाया जा सकता है। इसलिए इस आयु वर्ग के लोग विलंब न करें इससे महत्वपूर्ण घर, गृहस्थी का कोई कार्य नही है सभी कार्य छोड़कर सर्वप्रथम उपरोक्त नजदीकी केन्द्र में जा कर कोविड का टीका लगवाएं। सी.एम.एच.ओ. डाँ0 मिश्रा ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, समुदायों के अध्यक्षों, स्वयंसेवी संस्थाओं से अधिकाधिक सहयोग की अपील की गई है कि टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाये जाने हेतु अपने संपर्क के अधिक से अधिक लोगों को संदेश, सुझाव, सहयोग द्वारा कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं और एक-दूसरे की जीवन को सुरक्षित कर सभी के जीवन को बचाने का पुण्य कमायें।
——कोरोना अपडेट—-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 163 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 13, सिहावल से 2, रामपुर नैकिन से 2, अमिलिया से 3, रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 23 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 6 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।
अब जिले में कुल 2468 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2241 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल 214 एक्टिव केस हो गए हैं।
? जिले में 66 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 2 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग
? कुल संक्रमित 2425
?डिस्चार्ज 2235
?एक्टिव केस 177
? मृत्यु 13
