सीधी में अब वेवजह घरों से बाहर निकल कर तफरी करने बालों को पुलिस दे रही है अनूठी सजा,अब तफरी करने बालों को देने होता है कोरोना से बचाव को लेकर बनाये गये गाईड लाईन का इंतिहान,इस इंतिहान में पुलिस द्वारा कॉपी पेन उप्लब्धय करया जाता है लेकिन पेपर नहीं,पुलिस के निगरानी में चौक चौराहे में बिठाकर चार घण्टों में 44 पेज की कॉपी में कोरोना से बचाव को लेकर बनाये गये सभी नियम लिखाये जाते है,यह नवाचार सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने शुरू करवाया है।


देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जहां प्रदेश सरकार और सीधी जिला प्रसासन ने जिले में कोरोना कर्फ्यू लगया गया है,इस दौरान लोगो को आवश्यक समाग्री के खरीदारी के लिये सुबह 6 बजे से दोपहर 11 वजे तक कि छूट रहती है,वावजूद इसके लोग है कि घरों में रहने के वजय शहर की सड़कों पर तफरी करने में वाज नहीं आ रहे है,ऐसे लोगों को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने अनूठी सजा की सुरुआत गुरुबार से जिले में शुरू करा दिया है,जिसमें वेवजह घूम रहे लोगो को चौक चौराहे में बिठाकर इंतिहान लिया जाता है,जिसके लिये पुलिस द्वारा कॉपी पेन उप्लब्धय करया जाता है,कॉपी 44 पेज की रहती है जिसमें तफरी करने बालो को उस पूरे कॉपी में कोरोना से बचाव को लेकर नियम लिखना होता है तबतक जबतक पूरी कॉपी भर ना जाए तबतक उस कॉपी में कोरोना गाईड लाइन का नियम लिखना होता है,44 पेज की कॉपी को भरने में चार से पाँच घण्टों से अधिक का समय लग जाता है,लोग सौखियन तो सजा भुगतने को तैयार हो जाते है लेकिन पूरी कॉपी भरने में लग रहा वक्त उन्हें यह सब सीखता है कि वह अब वेवजह शहर की सड़कों पर तफरी नहीं करगें,इतना ही नहीं के कॉपी को भरने के बाद भी उन्हीं यह प्रतिज्ञा दिलाई जाती है कि अब वेवजह घरों से बाहर नहीं निकले गे,इंतिहान दे रहा एक युवक ने कहा कि अब मैं घर मे रहूंगा सुरक्षित रहूंगा और दुसारे को भी घर मे रहने की सलाह दूँगा,पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लगातार बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कर्यवाही की जा रही है,वावजुद इस के लोग है कि मान नहीं रहे इसके लिये पुलिस लोगों से अपील भी कर रही है कि वगैर काम के घरों से बाहर ना निकले अगर निकल रहे है तो माश्क और दो गज की दूरी जरूर बनाये अगर ऐसे नहीं होता है पुलिस कार्यवही से नहीं बच सकेंगे।
बहरहाल पुलिस की अबतक की कर्यवाही में 20 हजार से अधिक लोगों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगा कर बसूला जा चुका है,लेकिन इसका असर भी लोगों पर नहीं पड़ा चौक चौराहे में उठक बैठक से लेकर लट्ठ भी भरसाये जाते है,लेकिन सब बेअसर है,अब देखना यह होगा कि पुलिस द्वारा सुरु किया गया यह नवाचार कितना करागर साबित होगा यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
