29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

पटवारी नामांतरण के लिए ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 7 हजार रु. की रिश्वत लेते जोबट के पटवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।पटवारी ने एक मामले में नामांतरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के मामले में आवेदक से रुपयों की मांग की थी और नहीं देने पर काम को अटका रखा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादल पिता अंतरसिंह चौहान निवासी ग्राम खुटाजा, जोबट (आलीराजपुर) का है। उन्होंने कुछ साल पहले जोबट में पत्नी के नाम जमीन खरीदी थी। इसके बाद वे नामांतरण के मामले में लगातार तहसील ऑफिस के चक्कर लगा रहे थे लेकिन पटवारी बालूसिंह पिता खेमसिंह डावर निवासी आलीराजपुर द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था। कुछ समय बाद पटवारी ने उनसे रुपयों की मांग की और नहीं देने पर काम पेंडिग ही रहने का बात कही। इस पर फरियादी ने लोकायुक्त एसपी सव्यसाची सराफ को शिकायत की जिस पर उन्होंने टीआई दिनेश पटेल के नेतृत्व में पटवारी को पकड़ने के लिए टीम बनाई।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा या पटवारी

शुक्रवार दोपहर पटवारी बालूसिंह ने बादल चौहान को अपने ऑफिस में 7 हजार रुपए लेकर बुलाया। इस पर चौहान वहां पहुंचे और उसे रुपए दे दिए जो उसने अपनी टेबल की दराज में रख लिए। इस दौरान बाहर सक्रिय लोकायुक्त की टीम अंदर आई और उक्त रुपए जब्त कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियमों की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ क्षेत्र के लोग लम्बे समय से शिकायत कर रहे थे।

Related posts

इंदौर में कोविड सेंटर के वालिंटियर सहित तीन युवक रेमडेसिविर बेचते गिरफ्तार,तीन आरोपितों पर लगाई रासुका

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में कोरोना के राहत मिली तो डेंगू ने बढ़ाई चिंता, जबलपुर एवं भोपाल में स्थिति चिंताजनक हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंगरौली : कंपनी में कार्य के दौरान झुलसे व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!