24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने फोन पर कहा- बाढ़ पीड़ितों को अगर खाना न मिला तो मैं भी भूखा रहूंगा

दिल्ली से भोपाल पहुंचने के बाद सीएम चौहान ने प्रदेश में बाढ़ आपदा नियंत्रण एवं राहत कार्य हेतु सीएम आवास कार्यालय में आपात बैठक ली। बैठक में सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई दौरे की स्थिति अधिकारियों के साथ साझा की। साथ ही इस बात के उपयुक्त उपाय करने के निर्देश दिए कि बारिश-बाढ़ के कारण कोई बीमारी न फैले ।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बने बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर शाम दिल्ली पहुंचे। दरअसल चौहान बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकले थे। अंधेरा होने के बाद सीएम का दौरा रुका और वे दिल्ली पहुंच गए। उन्हें भाजपा सांसदों की बैठक में शामिल होना था लेकिन सीएम ने भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को प्रदेश में बाढ़ की स्थिति हवाला दिया और वहां से दस मिनट में फिर भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस बीच मध्यप्रदेश के अधिकारियों से फोन पर चर्चा करते हुए शिवराज ने कहा, सभी बाढ़ पीड़ितों के रात के खाने की व्यव्स्था कैसे भी की जाए। यदि एक भी व्यक्ति भूख रहा तो मैं खाना नहीं खा सकूंगा। अधिकारियों से मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों के बारें में बात कर रहे थे।

बैठक में शामिल होने के बाद सीएम शिवराज चौहान ने कहा, मैं बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से इजाजत लेकर अभी फिर से मध्यप्रदेश जा रहा हूं। अभी प्रदेश के एक हिस्से में भयानक बाढ़ के हालत हैं। उत्तरी मध्यप्रदेश में शिवपुरी, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना और ग्वालियर का कुछ हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। अभी मैं दिल्ली इसलिए आया था कि मुझे कार्यों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ लेकर समन्वय स्थापित करना था।

सीएम ने आगे कहा, प्रदेश में बाढ़ के चलते मेरा ज्यादा देर इस बैठक में रुकना उपयुक्त नहीं है। मैं यहां से जल्दी जाना चाहता था कि राहत के कार्यों और रेस्क्यू ऑपरेशन को ठीक से संचालित कर सकूं। इसलिए मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुमति दी कि मैं यहां से तत्काल जाऊं और बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लग जाऊं। पीएम मोदी ने भी दो बार फोन पर चर्चा कर मध्यप्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। केंद्र सरकार भी लगातार हमें सहयोग कर रही है।

भोपाल में सीएम ने ली अफसरों की बैठक
दिल्ली से भोपाल पहुंचने के बाद सीएम चौहान ने प्रदेश में बाढ़ आपदा नियंत्रण एवं राहत कार्य हेतु सीएम आवास कार्यालय में आपात बैठक ली। बैठक में सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई दौरे की स्थिति अधिकारियों के साथ साझा की। साथ ही इस बात के उपयुक्त उपाय करने के निर्देश दिए कि बारिश-बाढ़ के कारण कोई बीमारी न फैले। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि भोजन के साथ पानी, नाश्ता, चाय इत्यादि बाढ़ पीड़ितों को तत्परता से उपलब्ध हो।
बैठक में सीएम ने बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित करने, टूटे हुए पुलों की जगह वैकल्पिक व्यवस्था करने और संचार व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रशासन राहत कैंपों में समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिए। सीएम ने निर्देश दिए कि जिन लोगों के घर टूट गए हैं, बह गए हैं, उनके लिए फिलहाल कैसे छत, आवास मुहैया हो, वैकल्पिक व्यवस्था हो। बारिश का मौसम है, इसे प्राथमिकता के साथ देखें। मुरैना-भिंड के क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट रहे।

पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दिया अपडेट
मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा कर मध्यप्रदेश में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, रेस्क्यू ऑपेरशन और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सीएम ने प्राथमिक तौर पर बड़े स्तर पर हुए इंफ्रास्ट्रक्चर नुकसान, फसल नुकसान, बिजली आपूर्ति, टेलीकॉम नेटवर्क आपूर्ति व अन्य बुनियादी आवश्यकताओं के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया एवं केंद्र सरकार द्वारा लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। पीएम ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इस कठिन परिस्थिति में केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के साथ है और प्रदेश को केंद्र द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं सीएम ने गृहमंत्री शाह को प्रदेश में बाढ़ से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों, राहत कार्यों, केंद्र के विभिन्न बचाव दलों से मिल रहे सहयोग एवं बुनियादी आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से बताया। गृहमंत्री ने मध्यप्रदेश को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए केंद्र की एक एडवांस टीम, क्षति आकलन हेतु मध्यप्रदेश भेजने की बात कही।

Related posts

किसानों के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, जिला सहकारी बैंक की घटिया शाखा में हुआ लाखों का घपला

MP SIDHI NEWS TEAM

कॉलेजों में मनमानी फीस को लेकर कोर्ट ने जारी किया नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 30 अगस्त तक करें अप्लाई

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Daltonweets December 9, 2021 at 6:59 am Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!