24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

युवा कांग्रेस का दो दिवसीय रक्तदान शिविर दिनांक 29/04/2021 से शुरू,18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से सहयोग की अपील

सीधी। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हो रही असामयिक मृत्यु को रोकने में असहाय महसूस कर रहे शासकीय तंत्र को मजबूती प्रदान करने जिला युवा कांग्रेस सीधी ने आगे बढ़कर पहल की है। आपको बता दें कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में आज दिनांक 29/04/2021 सुबह 11:00 बजे से किया जा रहा है। उक्त आयोजन की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। बताया गया है कि, ये एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है, जिसमें 18 वर्ष से 45 वर्ष के युवा पार्टी पदाधिकारियों के अलावा कोई भी व्यक्ति रक्तदान शिविर में अपना सहयोग दे सकता है। और ऐसे जो भी जागरूक युवा उक्त रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सहयोग करते है, उन्हें जिला युवा कांग्रेस सीधी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति दिए गए मोबाइल नंबर 97-133-38136 या 94-249-92555 पर फोन करके अपने रक्तदान की इच्छा जता सकते हैं। इसमें आने जाने के साधन उपलब्ध ना होने की स्थिति में तथा शिविर तक पहुंचने की किसी प्रकार की बाधा को दूर करने की कोशिश युवा कांग्रेस द्वारा की जाएगी। युंका जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए उक्त आयोजन किया जाएगा, साथ ही समस्त सीधी जिले के 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के जागरूक युवाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कांग्रेस पार्टी एवं पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों के सभी पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की गई है।

Related posts

कोविड टीकाकरण 18-44 वर्ष का सेल्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब 11 बजे से

MP SIDHI NEWS TEAM

ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना को और मिले बजट, सभी लोगों को मिले नौकरी -सांसद श्रीमती रीती पाठक 

MP SIDHI NEWS TEAM

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 28 हजार रूपये का ईनाम घोषित…..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!