27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
खेल जगतमध्यप्रदेश

इटारसी में हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के घर पर जश्न, जीत मिलते ढोल की थाप पर नाचने लगीं महिलाएं

तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत हासिल की है। 41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। इसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इटारसी के खिलाड़ी विवेक सागर भी इंडियन टीम के हिस्सा हैं। जीत मिलते ही इटारसी स्थित उनके घर पर जश्न का माहौल है। घर की महिलाएं जीत मिलते ही ढोल की थाप पर नाच रही हैं। सुबह से ही घर के लोग टीवी के सामने बैठे थे।

👉👉👉 बुध, शुक्र और सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन लोगों को होगा सबसे अधिक फायदा, देखें क्या आपका भी बदलेगा भाग्य

जीत पर परिवार में जश्न की पहले से ही तैयारी की गई थी। इंडियन टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रांज मेडल जीता है। 1980 में मास्को ओलंपिक के बाद भारत ने 2021 में ब्रांच मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। इस जीत में एमपी के विवेक सागर ने भी अहम भूमिका निभाई है। विवेक ने अर्जेंटीना के खिलाफ 58वें मिनट पर गोल दागकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया था।

👉👉👉 यूपी चुनाव : 400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में जोश

विवेक इटारसी के गांव चांदौन के रहने वाले हैं। परिवार के लोग यहीं पर रहते हैं। अर्जेंटीना के खिलाफ उनकी उपलब्धि पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विवेक सागर से फोन पर बात कर बधाई दी थी। वहीं, इंडियन टीम की जीत पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

Related posts

अगर जिम्मेदारों से होगी ऐसी लापरवाही तो कैसे रुकेगा कोरोना का कहर ?

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश माँ ने गेम की लत छुड़ाने के लिए रिचार्ज नहीं कराया तो बच्चे ने दुनिया ही छोड़ दी

MP SIDHI NEWS TEAM

निर्वाचन आयुक्त की बड़ी बैठक, कलेक्टर्स-अधिकारियों को मिले महत्वपूर्ण निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!