27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
धर्ममध्यप्रदेश

अवधेशानंदजी  भोपाल में परशुराम जन्मोत्सव में शामिल हुए,कहा शिवराज सिंह चौहान देश के भविष्य

भोपाल के गुफा मंदिर में जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश का भविष्य हैं। ये बहुत बड़े नेता हैं। इन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू से सबसे अच्छा राज्य बना दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले पाठ्यक्रम से स्कूलों में परशुराम की जीवनी पढ़ाई जाएगी।

अवधेशानंद गिरि महाराज 3 मई को परशुराम जयंती पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण करने के अवसर पर मौजूद थे। इस मौके पर 5100 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा भी निकाली। कलश यात्रा में परशुराम का रथ, मालवा के ढोल शहनाईयां विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

मस्क और बिल गेट्स को दी बड़ी सलाह

अवधेशानंद महाराज ने कहा- आजकल बहुत चल रहा है, डोनेशन और चैरिटी। यह छोटे शब्द हैं। उन्होंने कहा कि एलन मस्क, बिल गेट्स और वॉरेन बफेट का मैं भी सम्मान करता हूं, लेकिन अगर सच में चैरिटी सीखना है, तो भगवान परशुराम के चरणों में आएं। जब-जब विश्व में अत्याचार और आतंक बढ़ा, तब-तब परशुराम ने दुष्टों का नाश किया है। उन्होंने एक-दो बार नहीं 21 बार धरती को दान दिया है। उनसे बड़ा दानी कौन हो सकता है।

हिंदू समाज के सामने बड़ा संकट
अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि हम हिंदू हैं। उसके बाद किसी जाति में होंगे। पहले हम हिंदू हैं। आज हिंदू समाज के सामने बड़ा संकट है, तो पहले हम हिंदू हैं, सनातनी हैं। हम पहले वैष्णव हैं। हम पहले भारत माता की संतान पहले हैं। इसके बाद कुछ और भी हैं। जाति के साथ हम एक-दूसरे को नहीं जोड़ें। हम जातियों में न बंटे होते, तो फिरंगी और आतताई कब के हमें नष्ट करके चले गए होते। जातियों का सौंदर्य है ही ऐसा, जो हम बचे रहे, समुदायों में बचे रहे। साहस के साथ बात कह रहा हूं। सब में परमात्मा एक ही है। इस दृष्टि से कह रहा हूं कि सभी जातियां समान हैं, सभी जातियां महान हैं।

पुजारियों को मिलेगा मानदेय, कर्मकांडी संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सनातम धर्म की संस्कृति को आगे बढ़ाना है। सनातन धर्म की दुनिया को राह दिखाएगा। इसके साथ ही संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए। जब तक दूसरे पदों की भर्ती नहीं होती, तब तक अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।मंदिर के पुजारियों के लिए सीएम शिवराज ने कहा कि पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। यह ऐसे पुजारी होंगे, जिनके मंदिर की जमीन नहीं है। जिन मंदिरों की समितियों के पास जमीन है, उन मीनों का विक्रय सरकार नहीं करेगी। उसका पूरा अधिकारी मंदिर के पास होगा। इसके लिए समिति बनाई जाएगी।पुजारियों को अधिकार सौंपे जाएंगे। कर्मकांडी संस्कृत पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी। सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को सहायता दी जाएगी। साथ ही, अन्य समाज के निर्धन परिवारों के लिए भी संभल योजना का लाभ दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुरेश पचौरी के अलावा कई राजनेता भी मौजूद रहे। मुंबई के प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रमेंद्र चतुर्वेदी ने भजनों की प्रस्तुति दी।

Related posts

नगरीय निकाय चुनाव पर नई अपडेट, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए बड़े निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, हैकर ने डालें अश्लील वीडियो

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव: दमोह सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राहुल लोधी के खिलाफ ये हो सकते हैं उम्मीदवार एक-दो दिन में हो सकता है ऐलान….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!