27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

महंत को राजनिवास से जोन्ही फार्म हाउस तक वैगनआर कार से छोड़ने वाला 6वां आरोपी गिरफ्तार, 7 से 8 हुई अपराधियों की संख्या

रीवा शहर के सर्किट हाउस (राजनिवास) रेप कांड में 6वां आरोपी गिरफ्तार हुआ है। सूत्रों की मानें तो वारदात वाली रात रविशंकर शुक्ला उर्फ पप्पू शुक्ला पुत्र श्रीनिवास शुक्ला (37) निवासी देवतालाब थाना लौर अपनी वैगन आर कार से जोन्ही स्थित संजय त्रिपाठी के फार्म हाउस तक छोड़ने गया था।

दावा है कि महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी ने कस्टडी के दौरान पप्पू शुक्ला का नाम लिया था। जिसके बाद सिविल लाइन थाने की एक टीम पप्पू शुक्ला को तलाश रही थी। जिसको बीते दिन साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा की मानें तो सर्किट हाउस रेप कांड में अब तक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी है। जिसमे महंत सीताराम दास, विनोद पाण्डेय, संजय त्रिपाठी, अंशुल मिश्रा, तौफीक अंसारी सहित पप्पू शुक्ला का नाम शामिल है। वहीं 2 आरोपी मोनू मिश्रा और धीरेन्द्र मिश्रा अभी भी फरार है। चर्चा है कि एक आरोपी पुलिस थाने में आकर सरेंडर करने वाला है। वहीं बचा एक आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा।

वैगनआर कार जब्त, बोदाबाग में रहता था पप्पू
पुलिस ने बताया कि आरोपी रविशंकर शुक्ला उर्फ पप्पू शुक्ला लौर थाना क्षेत्र के देवतालाब का निवासी है। वह वर्तमान समय में विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बोदाबाग स्थित साई नर्सिंग होम के बगल में रहता था। रेपकांड में पप्पू शुक्ला की भूमिका पाए जाने के बाद वैगनआर कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया है।

संजय और अंशुल की जमानत याचिका खारिज
राजनिवास दुष्कर्म केस में महंत का सहयोग करने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा की भोपाल से गिरफ्तारी हुई थी। जेल जाने के बाद 7 अप्रैल को रीवा कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी। जिसको जिला न्यायालय ने देर शाम खारिज कर दिया था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं ने कहा कि एक दो दिन के भीतर अब जबलपुर हाईकोर्ट जाएंगे।

Related posts

रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक ट्रेन को विस अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रत्येक श​निवार को जाएगी भोपाल

MP SIDHI NEWS TEAM

यह आपत्तिजनक सवाल, जांच में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा-मंत्री सारंग

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज के पुतला दहन पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लाठियां चलीं, गाड़ियां फोड़ी, ASP से धक्का-मुक्की

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!