
सीधी:पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने- लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों 1. मंजू सिंह गोंड पिता दनबहादुर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी हड़बडो 2. जगतबहादुर सिंह पिता लाल कुमार सिंह निवासी हड़बडो तथा 3. अशोक रजक पिता उग्रसेन रजक उम्र 33 वर्ष निवासी सोना खांड थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।आरोपी मंजू सिंह गोंड पिता दनबहादुर सिंह पर वर्ष 2014 में आपराधिक मामला पंजीबद्ध हुए था तब से आरोपी फरार चल रहा था , तथा एक अन्य मामले में आरोपी जगत बहादुर सिंह पिता लाल कुमार सिंह पर वर्ष 2017 में आपराधिक मामला पंजीबद्ध हुए था एवं आरोपी तब से सतत फरार चल रहा था । आज दिनांक को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया ।
तथा तीसरे आरोपी अशोक रजक पिता उग्रसेन रजक उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना लाया गया , जिसे वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक- पुष्पेन्द्र सिंह, पी डी सोमवंशी, नीरज कुमार, आर0 मानेंद्र शुक्ला तथा शिवेंद्र मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
