24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, आज 20 नए केस, अकेले इंदौर में 13 संक्रमित, 15 दिन में 243 पॉजिटिव

भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ गई है। आज बुधवार 15 दिसंबर 2021 को फिर 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 170 पहुंच गई है। चिंता की बात ये है कि अकेले इंदौर में 13 केस मिले है। वही भोपाल में 4, जबलपुर, रतलाम और सागर में 1-1 मरीज मिला है।

आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए केस आए हैं। जिसमें इंदौर के 13, भोपाल के 04 केस हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की‌ संख्या‌ 170 है। कोरोना की संक्रमण दर 0.4 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।

खबर ये भी👉👉 अगर जिम्मेदारों से होगी ऐसी लापरवाही तो कैसे रुकेगा कोरोना का कहर ?

हैरानी की बात ये है कि पिछले 27 दिन में 429 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 182 और इंदौर में 155 मरीज हैं। वर्तमान में भोपाल में 68 और इंदौर में 64 एक्टिव केस हैं।प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 407 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 708 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है।करीब 59 हजार सैंपल टेस्ट कराने लिए गए।

दिसंबर के आंकडों को देखे तो 1 दिसंबर को 17 केस, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 16, 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर 2021  को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18 नए मामले और आज 15 दिसंबर 2021 को 20 मिले है।15 दिन में 243 केस सामने आए है। हर दिन 15-20 नए केस सामने आए है।

Related posts

आज भाजपा सोशल मीडिया की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

अब फर्जी खबरों पर लगेगी रोक : फर्जी सूचनाओं की रोकथाम के लिए शिवराज सरकार ने शुरू किया ‘फैक्टचेक पोर्टल’

MP SIDHI NEWS TEAM

हैवानियत विवाहित महिला से किया दुष्कर्म 3 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!