31.5 C
Madhya Pradesh
June 17, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने बुलाई अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों की छुटियां निरस्त

खरगोन की घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज 10 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।सीएम कानून व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। इसमें सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, एडीजी इंटेलीजेंस, पीएस मुख्यमंत्री, ओएसडी मुख्यमंत्री योगेश चौधरी सहित संबंधित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

खास बात ये है कि सोमवार को भी सीएम शिवराज सिंह ने बैठक की थी और कई बड़े निर्देश दिए थे।वही सीएम शिवराज ने खरगोन सहित मालवा निमाड़ में घटनाओं के बाद आज सुबह भी पुलिस और गृह विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी और अब एक बार फिर एक बड़ी बैठक करने जा रहे है, इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। इधर, गृह विभाग ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है।

इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा था कि संपूर्ण प्रदेश में रामनवमी अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाई गई, लेकिन खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। दंगाई छोड़े नहीं जाएंगे, उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कार्रवाई का मतलब केवल जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है, उनको दंडित किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति हो या निजी संपत्ति, जितना भी नुकसान हुआ है, उतनी वसूली दंगाइयों से की जाएगी। मध्यप्रदेश में लोक और निजी संपत्ति के नुकसान का निवारण और नुकसान की वसूली अधिनियम पारित किया है। हम क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन कर रहे हैं। नुकसान का आकलन कर, वसूली की जाएगी। साथ ही ऐसा कठोरतम दंड दिया जाएगा, जो उदाहरण बन जाए। किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जाएगा।

Related posts

अवैध रेत की निकासी करने वाले के खिलाफ कमर्जी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी को दबोचा…

MP SIDHI NEWS TEAM

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, प्रेमी ने ही दिया घटना को अंजाम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!