25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

ऑक्सीजन खत्म होने से 5 कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत, हंगामा होते ही पुलिस खुद सिलेंडर ले कर अस्पताल पहुँची

कोरोना वायरस से संक्रमितों की तादाद बढ़ने के साथ ही देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में ऑक्‍सीजन को लेकर हाहाकार की स्थिति मची हुई है. मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जबलपुर में 8 दिन में दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। यहां के उखरी रोड पर स्थित गैलेक्सी अस्पताल में गुरुवार रात 5 कोविड मरीजों की ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया,इससे भी शर्मनाक बात ये है कि जब मरीज ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने पर तड़प रहे थे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। हंगामा कर रहे लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. पुलिस खुद सिलेंडर लेकर अस्पताल पहुंची. CSP, टीआई सहित 4 थानों की पुलिस ने इलाके को घेर लिया.

परिजन के अलावा NSUI के कार्यकर्ता भी हंगामा करने पहुंच गए थे, हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवा दिया. लेकिन परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं, मृतकों के परिजन धरने पर बैठ गए हैं.

गैलेक्सी हॉस्पिटल में कुल 65 कोविड संक्रमित भर्ती थे, इसमें 31 ऑक्सीजन पर थे और ICU में कुल 34 मरीज भर्ती थे. ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ने वाले महाराजपुर पटेल नगर के अमित कुमार शर्मा (42) के परिजन का कहना है कि चार दिन पहले अमित को भर्ती कराया था, क्योंकि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था, वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, लेकिन गुरुवार रात डेढ़ बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई. अमित कुमार के साथ ही ICU में भर्ती गाडरवारा नरसिंहपुर निवासी 65 वर्षीय गोमती राय, नरसिंहपुर निवासी विमला तिवारी (48), छिंदवाड़ा निवासी आनंद शर्मा और विजय नगर के अग्रसेन वार्ड निवासी देवेंद्र कुमार (58) ने भी तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. दो मरीजों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. हैरानी की बात ये है कि अस्पताल में ऑक्सीजन का बैकअप नहीं रखा गया था।

CMHO डॉ. रत्नेश कुरारिया ने बताया कि गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन न मिलने के कारण कोरोना से संक्रमित 5 मरीजों की मौत का पता चला है। इसके बाद गैलेक्सी अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। अस्पताल प्रबंधन से साफ कहा गया है कि कोविड मरीजों को भर्ती न करें.डॉक्टर कुरारिया ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जो गाड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चली थी, वह रास्ते में पंचर हो गई, इसलिए समय पर ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल नहीं पहुंच पाए जो मरीजों की मौत का कारण बनी. डॉक्टर कुरारिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपी जाए. यदि ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने व अन्य तरह की लापरवाही से मरीजों की मौत का पता चलता है तो गैलेक्सी अस्पताल का पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा.

Related posts

बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध सड़क निर्माण तत्काल रोकें शेरों के मूवमेंट से लोगों की जान को होगा खतरा

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 9966 नए कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता,CM का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

लव जिहाद : धर्म बदलकर आलम खां, आलम सिंह बन शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म,हैदराबाद से गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!