31.5 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खरगोन में पत्थरबाजों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : कृषि मंत्री कमल पटेल

खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने भी रविवार को खरगोन में हुई घटना पर नाराजगी जताई है, उन्होंने कहा कि राम नवमी के अवसर पर खरगोन में असामाजिक तत्वों द्वारा शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना की जानकारी मिली, बेहद दुखद है कि इस तरह की घटना सामने आई। लेकिन इस घटना में फिलहाल जो भी दोषी उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री कमल पटेल खुद शहर के हालातों पर नजर बनाए हुए है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैंने आईजी और कलेक्टर से फोन पर बात कर उपद्रवियों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, पत्थरबाजों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, हम कानून हाथ में लेने वालों को छोड़ेंगे नहीं। इस घटना में अब तक करीबन 77 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है, वही पुलिस घटना में शामिल और आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा में हुए पथराव की घटना के बाद शहर के कुछ इलाकों में दंगाइयों ने जमकर तोडफोड की घरों और वाहनों में आग लगा दी, घटना में एसपी सहित कई पुलिस कर्मी घायल हुए है, वही मुख्यमंत्री ने इस घटना में शामिल दंगाइयों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- 1 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में आज फिर 12 पॉजिटिव,एक्टिव केस 125 पार,सीएम ने दिए ये निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के वास्तविक आंकड़े छुपाए गए- कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!