29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

जबलपुर से कटनी खदान में ले जाकर झोपड़ी में बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित देवरी अमगवां में रहने वाले युवक मनीष चक्रवर्ती ने काम दिलाने के बहाने गांव की एक महिला का अपहरण कर लिया। जिसे ग्राम बुधवारा बहोरीबंदी जिला कटनी की एक खदान में ले जाकर बंधक बना लिया, जहां पर महिला के साथ रेप करता रहा। मनीष चक्रवर्ती के चंगुल से छूटकर महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर मझौली पुलिस ने मनीष चक्रवर्ती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

👉👉👉 अगले 2-4 हफ्ते में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर- कोविड टास्‍क फोर्स

पुलिस के अनुसार देवरी अमगवां मझौली निवासी  महिला सोनाबाई (परिवर्तित नाम) उम्र 25 वर्ष खेतों में काम करती है। जिसकी मुलाकात गांव के मनीष चक्रवर्ती उम्र 22 वर्ष से हुई। मनीष ने सोनाबाई को और बेहतर काम दिलाने का झांसा दिया और 24 मई को मोटर साइकल में बिठाकर ग्राम बुधवारा बहोरीबंद जिला कटनी स्थित खदान में बनी झोपड़ी में ले गया।

👉👉👉 8 जून को लापता हुए युवक की हत्या कर दफनाई गई लाश, मस्जिद के सामने बाड़े से निकाली गई डेड बॉडी

इधर सोनाबाई के देर शाम तक घर न लौटने से परिजन परेशान हो गए थे। जिन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन सोनाबाई का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं मनीष झोपड़ी में सोनाबाई को बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा। मनीष चक्रवर्ती की धमकी व मारपीट से घबराई महिला बलात्कार का शिकार होती रही। पिछले दिन महिला सोनाबाई किसी तरह झोपड़ी से निकलकर भाग निकली, भागते हुए अपने घर पहुंची। जिसे देख पति सहित अन्य परिजन स्तब्ध रह गए। महिला ने पति के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने मनीष चक्रवर्ती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

👉👉👉 लड़के वालों का दहेज लालच : सगाई और शादी की तारीख तय होने के बाद लड़के वालों ने दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता

जंगल की ओर भाग रहा था आरोपी
मझौली पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। टीआई प्रभात शुक्ला के मुताबिक महिला की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराई थी। तब से परिजन उसे तलाश रहे थे। पुलिस ने गुमशुदगी की धारा को बंधक बनाकर रेप करने में तब्दील करते हुए जांच में लिया है।

Related posts

रिश्वत के बदले रेप : जमीन और मकान का नामांतरण करवाने की एवज में लूट ली इज्जत, FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी स्वास्थ्य विभाग ने जिंदा लोगों को बता दिया करो ना से मृत,लोगों ने खुद दफ्तर जाकर दिया जिंदा होने का सबूत

MP SIDHI NEWS TEAM

व्यापमं को लेकर बड़ा खुलासा, 10 साल में 1046 करोड़ की कमाई, 502 करोड़ खर्च

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!